कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। अंचल की प्रतिभा राखी कोर्राम को दिल्ली में कबीर सम्मान से अलंकृत किया गया है। बता दें कि भारत भूषण संत डॉ नानक महाराज द्वारा सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू,नागौर, राजस्थान के तत्वावधान में डॉ अम्बेडकर, अंतर्राष्ट्रीय हॉल ,जनपथ रोड़, नईदिल्ली में 5 फरवरी को संपूर्ण भारत से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 100असाधारण प्रतिभाओं को कबीर कोहिनूर सम्मान एवं 100 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को कबीर सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ की 6 हस्तियां सम्मानित हुयी‚ जिसमें कांकेर से तीन 3 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समाज सेवा हेतु शिक्षा, साहित्य, कला-संस्कृति और पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु कांकेर से मीरा आर्ची चौहान , सेवक राम निषाद, शामतरा,नरहरपुर तथा उत्कृष्ट नर्सिंग सेवा हेतु राखी कोर्राम स्टॉफ नस का चयन हुआ था। राखी कोर्राम की इस उपलब्धि पर कांकेर जिले के साहित्यकार नलिनीप्रभा बाजपेयी,डाॅ. गीता शर्मा रश्मि विपिन अग्निहोत्री, पुष्पलता मिश्रा, विजय तिवारी,मनोज जायसवाल,संतोष श्रीवास्तव,अनुपम जोफर,अनिल मौर्य अनल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
।