Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

कांकेर में पत्रकारों का शपथ ग्रहण ‘साहित्य संगोष्ठी’ का सफल आयोजन

कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर) राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ की कांकेर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं साहित्य संगोष्ठी नगर के होटल रूबरू जायका में सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में निर्वाचित कांकेर जिलाध्यक्ष सहित जगदलपुर,सुकमा जिले से उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की शपथ ली। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र भी कांकेर‚जगदलपुर‚सुकमा के  लिए जारी की। आयोजन 12 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम 6 बजे तक जारी रही। इस सफल कार्यक्रम की चर्चा  साहित्य पत्रकारिता जगत में होती रही।

साहित्य कला संगीत को समर्पित सशक्त हस्ताक्षर की तीसरी वर्षगांठ भी केक काट कर मनायी गयी। कलमकारों के इस आयोजन में साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाओं का पाठ किया। सभी कलमकारों को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कांकेर द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम शुभारंभ मौके पर सर्वप्रथम मां सरस्वती को वंदन करते दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। धमतरी छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोक गायिका संगीता मानिकपुरी द्वारा छत्तीसगढ़ राजगीत की सुमधुर प्रस्तुती दी गयी।

आयोजन मे  सबसे पहले स्वागत भाषण सुरेश श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार कांकेर द्वारा दिया गया। मंचासीन अतिथियों में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार का स्वागत कांकेर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महफूज खान का स्वागत भुपेंद्र शांडिल्य, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा का स्वागत कांकेर जिला उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा द्वारा तथा प्रदेश संयोजक कमलेश स्वर्णकार का स्वागत कांकेर संगठन की जिला सचिव श्रीमती प्रमिला नेताम द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया वहीं वरिष्ठ साहित्यकार प्रतीक शुक्ला(प्रबंधक एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा-कांकेर) का स्वागत जगदलपुर जिलाध्यक्ष मो. अल्ताफ द्वारा, डॉ. गीता शर्मा ज्योतिष मनीषी का स्वागत संगठन के संरक्षक हरिलाल शार्दुल द्वारा किया गया।

इन लोगों ने ली शपथ
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति इकाई कांकेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज जायसवाल,जिलाध्यक्ष कांकेर,सर्वेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती प्रमिला नेताम जिला सचिव कांकेर, भूपेंद्र शांडिल्य जिला महामंत्री, मंजीत तिवारी,जिला महासचिव, समीर कुरैशी जिला कोषाध्यक्ष जगदलपुर से मोहम्मद अल्ताफ जिलाध्यक्ष, मोहन नेताम जिला सचिव,मोहित मंडल जिला कोषाध्यक्ष के साथ ही सुकमा जिलाध्यक्ष ज्ञानवती भदौरिया ने संगठन के पद एवं नेतृत्व की शपथ ली।

ये रहे उपस्थित
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के शपथ ग्रहण एवं साहित्य संगोष्ठी के आयोजन में प्रमुख रूप से राकेश प्रताप सिंह परिवार,महफुज खान,गोविंद शर्मा,कमलेश स्वर्णकार हरिलाल शार्दुल, मनोज जायसवाल, सर्वेश मिश्रा,प्रमिला नेताम, रूपेश नागे कृष्णा गंजीर‚समीर कुरैशी कांशी जैन, डॉ. एस.एल.गंधर्व,शिवकुमार अंगारे,पुष्कर सिंह राज, रमेश यादव, माखनलाल साहू, कृष्णकुमार दीप,सीताराम साहू,गजपति राम साहू,मो.अल्ताफ,मोहन नेताम,मोहित नेताम,डॉ. राखी कोर्राम, डॉ. मीरा आर्ची चौहान‚ श्रीमती रश्मि अग्निहोत्री विपिन अग्निहोत्री, श्रीमती कामिनी गायकवाड,शिव सिंह भदौरिया, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चेंबर आफ कामर्स के दीपक शर्मा‚ संतोष श्रीवास्तव सम‚ अनुपम जोफर,राजेश शुक्ला,अनिल कुमार मौर्य अनल,अभिषेक मानिकपुरी सहित कई कलमकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जाने माने उद्धोषक कांशी राम जैन द्धारा किया गया।

 

error: Content is protected !!