Stories छतीसगढ़ की खबरें समीक्षात्मक आलेख साहित्य कला जगत की खबरें

”गर्व संस्कृति से सराबोर छ.ग.धरा का”श्री मनोज जायसवाल संपादक सशक्त हस्ताक्षर कांकेर(छ.ग.)

साहित्यकार परिचय
 श्री मनोज जायसवाल
पिता-श्री अभय राम जायसवाल
माता-स्व.श्रीमती वीणा जायसवाल
जीवन संगिनीश्रीमती धनेश्वरी जायसवाल
सन्तति- पुत्र 1. डीकेश जायसवाल 2. फलक जायसवाल
जन्म-01 मई 1973 अरौद(कांकेर)
शिक्षा-बीएससी(बायो)एम.ए.(हिन्दी साहित्य)
कार्य- पत्रकारिता,  प्रधान संपादक सशक्त हस्ताक्षर। व्यवसाय एवं कृषि कार्य।
प्रकाशन-राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन पंखुड़ियां,यादों की शमां‚कलम की अभिलाषा‚ सतनाम संसार‚ कलम के कारनामे (साझा काव्य संग्रह)  दैनिक समाचार पत्र अग्रदुत,नवभारत,छालीवुड की पत्रिका ग्लैमर में कला प्रतिनिधि के रूप में आलेखों का प्रकाशन, साहित्य कला संगीत जगत को समर्पित पोर्टल सशक्त हस्ताक्षर में नियमित आलेख का प्रकाशन। दूरदर्शन जगदलपूर केंद्र द्धारा डी़ डी़ छत्तीसगढ चैनल से 5 एवं 6 जनवरी 2024 को लाईव प्रसारण। राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन ”विश्वात्मा” में  अंतर्राष्ट्रीय लेखिका तसलीमा नसरीन पर आलेख। संदर्भ अप्रतिम कार्य हेतु छत्तीसगढ कलमकार मंच द्वारा कलमकार साहित्य समता सम्मान–2024  दिनांक–16 जून 2024 को कानन पेंडारी पार्क बिलासपुर में।
पुरस्कार-सम्मान – छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगणों द्वारा सम्मान, महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान। कलमकार साहित्य साधना सम्मान 2022 छत्तीसगढ़ कलमकार मंच, मस्तुरी बिलासपुर द्वारा प्रदत्त। छ.ग. डंडसेना कलार समाज द्वारा सम्मान। साहित्य सौरभ सम्मान–2023 बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिलान्तर्गत पावन अमरटापू धाम में 26 नवंबर संविधान दिवस अवसर पर। साझा काव्य संग्रह सतनाम संसार में काव्य प्रकाशन पुस्तक विमोचन के मौके पर कानन पेंडारी‚बिलासपुर में साहित्य शिखर सम्मान–2024 से सम्मानित। अखिल भारतीय पत्रकार कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन2024 सारंगढ के मंच पर प्रशस्ति पत्र  2024 से सम्मानित। 29 मार्च 2024 को छत्तीसगढ‚ कलमकार मंच बिलासपुर के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में लगातार दूसरी बार महात्मा ज्योतिबा फुले साहित्य प्रचार सम्मान–2024 से सम्मान‚ कलमकार साहित्य अलंकरण–2024  से बिलासपुर में सम्मान। राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन ”विश्वात्मा” में  अंतर्राष्ट्रीय लेखिका तसलीमा नसरीन पर आलेख संदर्भ अप्रतिम कार्य हेतु छत्तीसगढ कलमकार मंच द्वारा कलमकार साहित्य समता सम्मान–2024  दिनांक–16 जून 2024 को कानन पेंडारी पार्क बिलासपुर में।
संप्रति-वरिष्ठ पत्रकार,जिलाध्यक्ष-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति,इकाई–कांकेर (छ.ग.)
प्रधान संपादक
‘सशक्त हस्ताक्षर’,छत्तीसगढ
(साहित्य कला संगीत जगत को समर्पित)
सम्पर्क-राष्ट्रीय राजमार्ग 30 मेन रोड लखनपुरी(छ.ग.)
मो. 9425593857/7693093857
ई मेल- jaiswal073@gmail.com

”गर्व संस्कृति से सराबोर छ.ग.धरा का”

गर्व है,हमें हम उस धरा पर जहां की लोककला का देश में कोई तोड़ नहीं है के वाशिंदे हैं। मीठी छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में देश विदेश का कोई ऐसा कोई ना होगा जो यहां आकर यही का होकर न रह गया हो।

गर्व है,अतीत के उद्भव काल का जहां चंदैनी गोंदा जैसी लोक सांस्कृतिक नाट्य मंच ना मनोरंजन अपितु जनता का आगाज बना। गर्व है यहां के स्वर कोकिला गायिकाओं, गायकों का जिनकी ओजपूर्ण आवाज में इतना दम कि मरते को जीने की आस दिला देते हैं। गर्व अतीत से आज की आधुनिक वाद्य यंत्रों का जिनकी धुन देश के अन्य प्रदेश अपितु बालीवुड को भी अपनी ओर खींच लाता है। गर्व करें माता जस गायन का जहां यह एक ऐसा प्रदेश है, जहां के मातासेवा जस गीतों से माता दुर्गा की स्तुति की जाती है।

वो खुशहाली से भर देती है। गर्व इस बात का कि कोई भी यहां ट्रेनिंग की कोई बड़ी संस्थान नहीं होने के बावजूद ,जहां गायन,वादन,डांस की शिक्षा की बदौलत ही कोई प्रतिभा आगे आये। यहां तो गाड गिफटेड स्वयं की कला से छत्तीसगढ़ कला जगत की धुरी बनी हुई है,जिसकी कोई कापी नहीं कर सकता।

गर्व संस्कृति अनुरूप बेहतर पहनावे का जिसे देख मन गदगद हो जाता है। गर्व यहां की ओज स्वरों में एक अकेले मंचों को सम्हालने वाली किरण शर्मा, गरिमा‚ स्वर्णा दिवाकर‚ लक्ष्मी करियारे,चम्पा निषाद, संगीता मानिकपुरी, मालती, क्षत्राणी जैन,सुनीता गंगराले,बैजयंती यादव, कंचन जोशी, ममता साहू, जैसे नई पीढ़ी की गायिकाओं के साथ मंजी गायिका ममता चंद्राकर,अनुराग चौहान, कविता वासनिक,छाया चंद्राकर,अलका चंद्राकर का जिन्होंने यहां की कला जगत में गायन को नया आयाम दिया। पंडवानी गायन को  प्रख्यात गायिका तीजन बाई ने देश विदेश में  पहूंचाया। भरथरी गायन को  विश्व पटल पर स्व. सुरूज बाई खांडे ने मान बढाया।

गर्व सुनील सोनी,स्व.मिथलेश साहू,स्व.कुबेर गीतपरिया,गोफेलाल गेंदले, सहित अनंत दूर तक अपनी कला प्रतिभा से मंचों को प्रफुल्लित कर देने वाले उन सभी कलाकारों का जिनके सुमधुर आवाज ने सबको कायल कर रखा है।

error: Content is protected !!