”याद–ए–किशोर काँकेर में 13 अक्टूबर की शाम विशेष आयोजन”
(मनोज जायसवाल)
कॉंकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। नगर की जानीमानी कला संस्था सरस्वती कला मंच द्वारा नये कम्युनिटी हाल पोस्ट आफिस के पीछे मैदान में 13 अक्टूबर को महान पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की याद में एक सुरमयी संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए कॉंकेर नगर सहित अन्य क्षेत्र से भी गायन कलाकार शिरकत करने जा रहे हैं। आयोजन को लेकर जहां आयोजन समिति उत्साहित है,वहीं इस आयोजन के लिए लोक कलाकार एवं स्व. किशोर कुमार को चाहने वाले लोग बड़ी संख्या में उपस्थिती दर्ज कराएंगे ऐसा अनुमान है। इस अवसर पर ओल्ड इस गोल्ड पुराने कला संगीत प्रेमी गायन प्रतिभाओं को सम्मान भी किया जायेगा।
सरस्वती कला मंच काँकेर के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मोहन सेनापति ने साहित्य एवं कला जगत को समर्पित पोेर्टल सशक्त हस्ताक्षर को बताया कि सम्मान कार्यक्रम के बाद किशोर दा के गाए हुए गीतों की कला मंच के गायक अपनी अपनी आवाज देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांकेर विधानसभा के विधायक आशा राम नेताम के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कांकेर, हेमंत कुमार ध्रुव अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर,श्रीमती शालिनी राजपूत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भा. ज. पा. छत्तीसगढ़ के विशेष आतिथ्य में रात्रि 7.30 बजे कलाकारों का सम्मान एवं 8.30 बजे से याद ए किशोर कार्यक्रम रखा गया है जिसमें आप सपरिवार इष्ट मित्रों के साथ सादर आमंत्रित हैं।