Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें राज्य साहित्य कला जगत की खबरें

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन

(मनोज जायसवाल)

–आयोजन में 55 कलमकारों को इन्द्रधनुष साहित्य सम्मान-2024 प्रमाणपत्र एवं मेडल तथा 23 साहित्यकारों को कलमकार साहित्य चेतना सम्मान 2024 प्रदान किये जाएंगे।
बिलासपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 किमी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- छत्तीसगढ कलमकार मंच के तत्वावधान में आगामी 27 अक्टूबर 2024 (रविवार) को पूर्वाह्न 11.30 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति के सम्पादन में प्रकाशित 54 कलमकारों का राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह- इन्द्रधनुष एवं उनकी 57वीं कृति- विचारों की रोशनी अभिव्यक्ति-संग्रह का विमोचन सम्पन्न होगा। इस दौरान 55 कलमकारों को इन्द्रधनुष साहित्य सम्मान-2024 प्रमाणपत्र एवं मेडल तथा 23 साहित्यकारों को कलमकार साहित्य चेतना सम्मान 2024 प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।

इन्द्रधनुष साझा संकलन में निम्न कलमकारोें की रचनाएं शामिल किया गया है।

डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति,कुमारी गरिमा पोयाम,,सुश्री उषाकिरण निर्मलकर,चीनू टण्डन सिकन्दर,अजय कुमार अविनाशी,लक्षवीर बांधे,देव मानिकपुरी श्वेतक्रांति ,ओमप्रकाश पात्रे ओम ,डॉ. गोवर्धन मार्शल,खिली प्रसाद मधुकर,नवीन कुमार कुर्रे,अशोक कुमार बंजारे ,राजेन्द्र कुमार लास्कर,कुमारी श्वेता डहरिया,सुरजीत क्रान्ति,सुरेश कुमार चन्द्रा,श्रीमती लक्ष्मी डहरिया ,सेवक राम निषाद,मनोज कुमार डागा, बूंदराम जांगड़े ,श्रीमती मंजू लता मेरसा ,कार्तिक पुराण घृतलहरे ,श्रीमती उषा पाटले,दिलीप कुमार खोटे,कमल जांगड़े,ज्वाला विष्णु कश्यप,मोहन सत्ऋषु ,गणेश महंत नवलपुरिहा,श्रीमती गंगाशरण पासी , डॉ. मीराआर्ची चौहान ,सुरेश अजगल्ले इन्द्र ,श्रीमती कल्पना कुर्रे , हजारी लाल कुर्रे ,श्रीमती सुनीता जांगड़े, डॉ. श्यामा कुर्रे ,मणिशंकर दिवाकर गदगद, डॉ. गुलाब चंद श्कुसुमश् , डॉ. राखी कोर्राम (गुड़िया), दीनदयाल टण्डन , राजेन्द्र कश्यप ,श्रीमती कौशिल्या खुराना ,चतुर सिंह चंचल,सुश्री नर्मदा खुटियारे ,जुगेश बंजारे धीरज,श्रीमती किरण कौशिक अंशु ,चौतराम टण्डन अपरिचित,पुष्पराज अनंत ,मनोज जायसवाल ,वेदप्रकाश खाण्डेकर ,सुश्री संध्या नेताम,राजेश कुमार बंजारे,रंजीत कुमार पात्रे ,बेद राम जाटवर वेदांज,राजेन्द्र गेंदले आदि शामिल है।

इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।

error: Content is protected !!