Newsbeat Stories छतीसगढ़ की खबरें राज्य साहित्य कला जगत की खबरें

”सशक्त पथ संवाद” का शुभारंभ”

– गरिमामयी सभा में डिप्टी कलेक्टर टीकाराम देवांगन के हाथों लोकार्पण।

कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। साहित्य,कला जगत,समाजसेवा को समर्पित अखिल भारतीय स्तर पर लोकप्रियता के शिखर पर पहूंचे सशक्त हस्ताक्षर की अपार सफलता के बाद आज जिले के वरिष्ठ पत्रकार,मुखर लेखक,संपादक मनोज जायसवाल द्वारा रूटीन खबरों हेतु समाचार की दुनियां में कांकेर नगर से नये पोर्टल चैनल सशक्त पथ संवाद पाठकों के लिए डिप्टी कलेक्टर टीका राम देवांगन के हाथों नगर के गणमान्य नागरिकों,कलमकारों के बीच गरिमामयी आयोजन में 26 जनवरी रात्रि 10 बजे  शासकीय  भानुप्रतापदेव  महाविद्यालय के पास स्थित महतारी मिलेट कैफे में   लोकार्पित किया गया।

बताते चलें जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम होना था, लेकिन कलेक्टर की व्यस्तता के चलते डिप्टी कलेक्टर टीका राम देवांगन द्वारा पोर्टल चैनल सशक्त पथ संवाद का शुभारंभ मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं सशक्त पथ संवाद का लिंक टच कर किया गया।
डिप्टी कलेक्टर श्रीदेवांगन द्वारा जैसे ही सशक्त पथ संवाद का लिंक टच किया गया जिला मुख्यालय में कुछ ही घंटे में सम्पन्न हुए गणतंत्र दिवस आयोजन का खबर त्वरित संपादित होने से आयोजन में शामिल लोगों को खुशी हुआ। साथ ही इस नये चैनल के लोकार्पण आयोजन की खबर भी सबने अपने अपने मोबाईल पर ग्रुपों के माध्यम से वायरल होेने से पढा।

इसके साथ ही सभा को वरिष्ठ साहित्यकार शिवसिंह भदौरिया,संतोष श्रीवास्तव,डॉ.गीता शर्मा आदि ने अपना विचार व्यक्त करते बीते महज तीन वर्षों में सशक्त हस्ताक्षर के कार्य की प्रशंसा करते हुए अब रूटीन छोटी बडी खबरों के लिए नये पोर्टल सशक्त पथ संवाद के लिए बधाई देने के साथ ही आम जनता के बीच मुद्दों को मुखरता से उठाने की बात कही गई।

उन्होंने कहा कि कांकेर जैसी छोटी जगह से साहित्य कला जगत पर आधारित पोर्टल सशक्त हस्ताक्षर को अखिल भारतीय स्तर पर प्रसिद्वि मिली। साथ ही अब रूटीन खबरों को लेकर मैं इस पोर्टल चैनल सशक्त पथ संवाद का शुभारंभ मेरे हाथों हो रहा है,मुझे अप्रतिम गर्व की अनुभूति हो रही है,कि अब बडे नगरों की तर्ज पर पोर्टल जो आज की जरूरत है, जो सभी लोग अपने मोबाईल में खबरों से वाकिफ हो रहे हैं,उल्लेखनीय कदम है।

इस अवसर पर संपादक मनोज जायसवाल,संजय मंशानी, अनिल मौर्य अनल,निरंजन सिन्हा, पी.बी. प्रसाद रविंद्र शोरी, शिव सिंह भदौरिया सुरेशचंद्र श्रीवास्तव प्रमिला नेताम, मीना शोरीॉ नीला क्रिशांत रीना लारिया अवधेश लारिया समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी दीपेश कुरैटी संतोष श्रीवास्तव अजय मोटवानी(पप्पू) नगर की वरिष्ठ साहित्यकार,ज्योतिष मनीषी डॉ. गीता शर्मा आदि उपस्थित रहे। लोगों ने रूटीन न्यूज पोर्टल के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया और मनोज जायसवाल को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार, शिक्षक सुरेशचंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!