छतीसगढ़ की खबरें पुस्तक संग्रह विमोचन राज्य साहित्य कला जगत की खबरें

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 कि.मी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 13 जुलाई 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति द्वारा सम्पादित एवं रचित निम्नलिखित 4 पुस्तकों का लोकार्पण सम्पन्न होगा :
1. शब्द-संसार (साझा काव्य-संग्रह)
2. बस्तर की ओर (यात्रा-संस्मरण)
3. पगडण्डी (हिन्दी काव्य-संग्रह)
4. सत् श्वेत सतनाम (अभिव्यक्ति-संग्रह)

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में प्रकाशित बीसवीं कृति- शब्द-संसार राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 48 कलमकारों को साहित्य शब्दांजलि सम्मान-2025 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।

शब्द-संसार (राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह) में शामिल साहित्यकारों के नाम निम्नलिखित है :

01. डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
02. श्रीमती टी. विजयलक्ष्मी
03. कुमारी गरिमा पोयाम
04. श्री मणिशंकर दिवाकर ‘गदगद’
O5. श्रीमती सुचित्रा सामंत सिंह
06. श्री चीनू टण्डन ‘सिकन्दर’
07. श्रीमती अनु भास्कर
08. श्री सुरेश कुमार चन्द्रा
09. श्री बेदराम जाटवर ‘वेदांज’
10. श्री खिली प्रसाद मधुकर
11. डॉ. राखी कोर्राम ‘गुड़िया’
12. श्री सुरजीत क्रान्ति
13. श्री नवीन कुमार कुर्रे
14. श्री मनोज कुमार डागा
15. डॉ. गोवर्धन मार्शल
16. श्री राजेन्द्र कश्यप
17. श्रीमती के. संध्या नेताम
18. श्री जुगेश बंजारे ‘धीरज’
19. श्रीमती लक्ष्मी डहरिया
20. श्री ओम प्रकाश पात्रे ‘ओम’
21. श्री राजेन्द्र गेंदले
22. श्रीमती सरस्वती लहरे
23. श्री चैतराम टण्डन
24. श्री चतुर सिंह चंचल
25. श्रीमती सुरजा खाण्डे ‘तनया’
26. श्री मोहन सत्ऋषु
27. श्री देव मानिकपुरी
28. डॉ. प्यारेलाल आदिले ‘तनय’
29. श्रीमती कल्पना कुर्रे ‘कल्पना’
30. डॉ. मीरा आर्ची चौहान
31. श्रीमती कृष्णा मानसी
32. श्री पुष्पराज अनन्त
33. श्री दीनदयाल टण्डन
34. डॉ. गुलाब चंद ‘कुसुम’
35. श्री मनोज जायसवाल
36. श्रीमती गंगाशरण पासी
37. डॉ. श्यामा कुर्रे
38. श्री मनोज कुमार मनहरे
39. श्री सुरेश अजगल्ले ‘इन्द्र’
40. श्री कार्तिक पुराण घृतलहरे
41. श्री राजेश कुमार बंजारे
42. श्री सेवक राम निषाद
43. श्री गोकुल बंजारे ‘चंदन’
44. श्री अशोक कुमार बंजारे
45. श्री लक्षवीर बांधे ‘लक्ष्य’
46. श्री सुखदेव सिंह ‘अहिलेश्वर’
47. सुश्री श्वेता डहरिया
48. श्रीमती उषा पाटले ।

error: Content is protected !!