छतीसगढ़ की खबरें

अँचल की कवयित्री सुश्री नलिनी बाजपेयी का उज्जैन में सम्मान

(मनोज जायसवाल)
– जिले की साहित्यकार कवयित्री नलिनी बाजपेयी को साहित्य सागर,काव्य लहरी 2021 एवं काव्य शिखर सम्मान 2021 उज्जैन में सम्मानित किया गया। 80 कवियों की स्वरचित रचनाओं के बीच 24 एकल एवं साझा काव्य संग्रह का विमोचन किया गया।

कांकेर (सशक्त हस्ताक्षर)। साहित्य सागर साहित्यिक पटल झुँझनू राजस्थान के शानदार छठवें साहित्यिक महोत्सव के राष्ट्रीय आयोजन का गरिमामयी कार्यक्रम महाकाल की नगरी उज्जैन के विक्रम कीर्ति मंदिर सभागृह में 25,26 दिसम्बर को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उमेश शर्मा (प्रमुख आचार्य ललिता त्रिपुर सुंदरी आश्रम) दिनेश महाराज (गीतांजलि गौशाला आश्रम) नृत्य कलाकार श्रीमती पद्मजा रघुवंशी एवं शिक्षा जगत के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाचार्य दिनेश व्यास एवं संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषि सागर अग्रवाल के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ।

साहित्य सागर,काव्य लहरी,शिखर सम्मान से अलंकृत

इस कार्यक्रम में कांकेर जिले की कवयित्री सुश्री नलिनी बाजपेयी की पुस्तक काव्य सागर (सांझा संग्रह) का विमोचन एवं काव्य पाठ में की गई सहभागिता अंचल को हर्षित एवं गौरवान्वित करने वाला है। इसके साथ दूसरी उपलब्धि यह रही कि कवियित्री को साहित्य सागर,काव्य लहरी 2021 एवं काव्य शिखर सम्मान 2021 से नवाजा गया।
गत 25 दिसंबर 2021 को आयोजन का प्रारंभ माँ सरस्वती की आराधना, राष्ट्र आराधना, राष्ट्रगान एवं प्रतिभा संगीत कला संस्थान द्वारा छिप्रा की आत्मकथा एवं छिप्रा की व्यथा बताते हुए बहुत सुंदर मनभावन नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुँचे लगभग 80 कवियों द्वारा अपनी स्वरचित रचनाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

साझा संग्रहों का हुआ विमोचन

इस कार्यक्रम में 24 एकल एवं सांझा संग्रहों (पुस्तक) का विमोचन हुआ।छत्तीसगढ़ से लगभग 12 कवियों एवं कवियित्रियों ने यहाँ अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कविता पाठ करने वाले सभी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मंच जसमीत भाटिया,आशीष कुमार,एवं प्रशांत व्यास ने बहुत शानदार ढंग से किया। कांकेर जिला साहित्य समिति से श्रीमती रश्मि विपिन अग्हिोत्री, मीरा आर्ची चौहान, गीता शर्मा,पुष्पलता मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, अनिल कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल,अनुपम जोफर, विजय तिवारी, रामकुमार पांडेय,डुमन ध्रुव,राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, अखिल भारतीय साहित्यकार सुरजीत नवदीप आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!