मि. इंडिया ग्लैमअप फैशन वाक 2022 अहमदाबाद में विजेता बना कानापोंड़ का साहिल
(मनोज जायसवाल)
– अहमदाबाद से कानापोंड़(लखनपुरी) छत्तीसगढ़ पहूंचे यहां के निवासी साहिल साहू ने मुलाकात में बतायी सफलता पर अपनी बातें। पिंकम एंटरटेनमेंट ने बालीवुड के एक एल्बम सांग भी साईन किया है, जिसमें बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी दिखाते नजर आएंगे।
कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। मिस्टर इंडिया ग्लैम अप फैशन वाक 2022 जो कि अहमदाबाद(गुजरात) के प्राइड प्लाजा में राष्ट्रीय स्तर पर गरिमामयी आयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शो को मिस केया वाजा,मीत प्रजापति रहे हैं। इन्होंने शो को आर्गनाईज किया था। इस शो में देश के हर प्रदेश से प्रतिभागी भाग लिये थे। जिसमें छत्तीसगढ़ से बस्तर संभाग के कांकेर जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कानापोंड़ के स्थायी निवासी युवक साहिल साहू ने भाग लिया था। इन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। जहां मंच में इन्हें मि. इंडिया गैलमअप फैशन वाक 2022 में विजेता से नवाजा गया। इसके साथ ही साहिल साहू को पिंकम एंटरटेनमेंट ने बालीवुड के एक एल्बम सांग भी साईन किया है, जिसमें बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी दिखाते नजर आएंगे।
बताते चलें साहिल साहू ओमकारेश्वर साहू जो कि आयुर्वेद में बी.फार्मा किए हैं,वर्तमान में केशकाल में निवासरत हैं। पुत्र साहिल साहू बचपने से ही मेघावी छात्र रहा है। इनकी शिक्षा केशकाल ही हुआ है। यहां से लगे गारका के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत रहते सामाजिक सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी उपस्थिति बनाये रखी। 12 वीं पास होने के बाद फैशन शो के लिए अहमदाबाद मॉडलिंग हेतु ग्लैमअप मॉडलिंग एकेडमी में प्रवेश लिए थे। जहां उन्होंने तकरीबन तीन महीने ट्रेनिंग लिया।
यहां साहिल को मिस इंडिया इंटरनेशनल 2019 केया वाजा का सानिध्य मिला। जिन्होंने साहिल को मॉडलिंग की तकनीकी जानकारियों से अवगत कराते ग्रुमिंग लिया। साहिल ने आगे बताया कि वे टेªनिंग के लिए अलसुबह 8 बजे निकल जाते जो देर शाम तक वापस घर आते थे। कठिन संघर्ष एवं साधना के दौर में अहमदाबाद के ही पिंकम इंटरटेनमेंट के सीईओ मीत प्रजापति शिक्षक ने पूरा सर्पोट किया जिसकी बदौलत यह मुकाम हासिल कर पाया। साहिल यहीं नहीं रूके है उनका अगला लक्ष्य इंटरनेशनल टाईटल जीतना है,जिसके लिए ग्रुमिंग पर काम कर रहे हैं।
मध्यमवर्गीय परिवार में पिता ओमकारेश्वर एवं माता श्रीमती केशर साहू के इस क्षेत्र में उचित सहयोग के चलते प्रगति पथ पर प्रशस्त हैं। साहिल साहू के इस उल्लेखनीय कार्य एवं विजेता बनाये जाने पर कानापोंड़ लखनपुरी,केशकाल के उनके मित्रों में हर्ष व्याप्त है। डीएवी स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजन पाणिग्राही ने बताया कि उनकी संस्था से निकले छात्र साहिल साहू की इस उपलब्धि पर गर्व है। कहा कि बस्तर क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनाया जाना बस्तर छत्तीसगढ़ आज गौरवान्वित है।