कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक एवं महिला सरोकारों को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था आगमन दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर गंगा की पावन धरा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के सभागार में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री,अति महत्वपूर्ण अतिथि के रूप में प्रसार भारती के पूर्व उप महानिदेशक,, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार नई दिल्ली से आदरणीय लक्ष्मी शंकर बाजपेयी जी एवं अंतर्राष्ट्रीय कवियित्री एवं पत्रकार आ.ममता किरण की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में लगभग सभी प्रांतों की महिलाओं को शिक्षा,साहित्य, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया। इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के जिला का प्रतिनिधित्व करने वाली मानव कल्याण सेवा संस्थान जिला कांकेर की अध्यक्षा सुश्री नलिनी बाजपेयी को तेजस्विनी वूमेन ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया। नलिनी बाजपेयी शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करती रही है।
विभिन्न साहित्यिक मंचों और पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होती रहती है।
उक्त सम्मान के लिए मानव सेवा संस्थान एवं विभिन्न साहित्य समाज के साथ शाला परिवार के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।