(मनोज जायसवाल)
-कांकेर में पदस्थ रहे हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. आर.पी.टण्डन की सुपुत्री है, कु. अंकिता। वर्ष 2018 के आयोजन में भी योगदान दी थी। साहित्य जगत से जुडे लोगों ने भी दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। बीते राजिम कुंभ कल्प 2024 में डॉ. बिस्सा व्यास के नेतृत्व और उसकी टीम, नेहरू युवा केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी संस्था युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण ‘शिविर’ रक्तवीर स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यहां कु. अंकिता टण्डन को रक्तवीर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि कु. अंकिता डॉ आर.पी. टण्डन विभागाध्यक्ष हिंदी की सुपुत्री है, जो एम.एस. सी. फोरेसिंक साइंस गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय विलासपुर छत्तीसगढ़ से उपाधि प्राप्त छात्रा ने इस शिविर में एक खास सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभायी है।
यह भी उल्लेखनीय है कि अंकिता टण्डन ने इसके पूर्व 2018 में आयोजित इस अभियान में शामिल होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसका अनुभव रक्तवीर शिविर में देखने को मिला था। और आज राजिम महाकुंभ कल्प 2024 के रक्तवीर अभियान में कु. अंकिता टण्डन का रक्तवीर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है। जो हमारे लिए गौरव का विषय है।
इस रक्तवीर अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई) वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग एवं एचआईबी.,की निःशुल्क जांच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जांच के उपरांत विश्व रिकार्ड की घोषणा की। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक रोहित साहू द्वारा परीक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बी. एम. ओ. डॉ. शारदा ठाकुर ने बताया कि परीक्षण कराने वालों में 65 प्रतिशत लोगों को बी.पी., शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य जानकारी लाखों लोगों तक पहुंची। नेहरू युवा केन्द्र जिला अधिकारी अर्पित तिवारी, छ.ग. नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारती वैष्णव प्राचार्य कर्ष, गुरू डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयं सेवकों में उत्साह बनाये रखा व प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रपति से समानित डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर व बीएमआइ के नियंत्रण से व्यक्ति निरोग रहता है। इस अभियान में लोगों में जागरूकता लाने के लिए पूरे मेला में घूम-घूम कर जांच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अंकिता टण्डन, ऐश्वर्य सृष्टि, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरूण, गार्गीशंकर सेन,रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष सहयोग रहा।
इसके पूर्व 2018 में इस अभियान में भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जांच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया था। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई थी। राजिम कुंभ कल्प 2024 में इटली, फ्रांस से आए लोगों ने भी इस अभियान में अपना परीक्षण कराया। अंकिता टण्डन को रक्तवीर 2024 सम्मान प्राप्त होने पर उनके मित्र सहपाठी सहित साहित्य जगत से जुडे लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।