-उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव से सौजन्य भेंट कर बर्खास्त कर्मियों की बहाली पर आभार प्रकट करते धन्यवाद ज्ञापित किया।
– स्वास्थ्य फेडरेशन संघ ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से प्रत्यक्ष मुखातिब होकर प्रफुल्लित वातावरण में चर्चा की।
(मनोज जायसवाल)
रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। पिछले 21 अगस्त से प्रदेश व्यापी हडताल पर रहे स्वावास्थ्य कर्मियों को अत्यावश्यक सेवा में व्यवधान को लेकर राज्य शासन ने एस्मा के तहत कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद से ही समूचे स्वास्थ्य कर्मी बहाली को लेकर परेशान थे। तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब 6 अक्टूबर को सरकार ने अपनी अंतिम केबिनेट की मीटिंग में इन कर्मियों की बहाली पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए मुहर लगा दी।
अपनी मांगों के तारतम्य ये स्वास्थ्य कर्मी प्रारंभ से ही सकारात्मक पक्ष में ही रहे। सरकार की तरफ से बहाली किये जाने के बाद छ.ग. स्वास्थ्य फेडरेशन संघ ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से प्रत्यक्ष मुखातिब होकर प्रफुल्लित वातावरण में चर्चा की। इस चर्चा के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को संदेश देतेे हुए उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा-आप लोगों की बहाली हो गई है,आप अपने कार्य पर लौटे एवं बेेहतर ढंग से शासकीय कार्य का संपादन करते हुए कर्तव्य निभाये। आपकी इन पांच सुत्रीय मांगों पर जल्द ही उचित निर्णय लिया जायेगा।
प्रतिबद्धता दोहराई है
”सशक्त हस्ताक्षर” से मुखातिब होते छत्तीसगढ़ नर्स एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा- हमने अपनी मांगों के तारतम्य अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, जहां उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आने वाले समय में पूरा किये जाने का आश्वासन दिया है। हमें विश्वास है कि हमारी मांगों को सरकार गंभीरता से ले रही है,निश्चित ही इसका प्रतिफल आने वाले समय में देखने मिलेगा।
ये कर्मी रहे उपस्थित
उक्त मुलाकात में टारजन गुप्ता,डॉ. इकबाल, डॉ. रीना राजपुत, सुमन शर्मा , अंशीला बेस, भूपेंद्र सोनी , सरोज बाघमार , प्रवीण ढीढवंसी, डॉ. पंकज वर्मा , सुरेश पटेल,दीप्ति सिन्हा,डॉ. श्रीकांत ,आर के शर्मा ,जबीना , संत लाल साहू और दुर्गेश्वरी एवम् अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।