साहित्यकार परिचय-श्रीमती पुष्पलता इंगोले
जन्म- 24 दिसम्बर 1948 श्योपुर(स्टेट ग्वालियर) म.प्र.
माता-पिता – स्व. श्री जे.जी.इंगोले, स्व.श्रीमती स्नेहलता महाडीक। पति-श्री ए.आर.इंगोले(सेवानिवृत्त प्रोफेसर)
शिक्षा-एम.ए.(राजनीति)बी.एड.
प्रकाशन- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल हेतु पाठ्यपुस्तक लेखन(9वीं,10वीं) सामाजिक विज्ञान,विभीन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां, निबंध एवं कविताओं का प्रकाशन।
सम्मान- प्रांतीय दलित साहित्य समिति,जिला इकाई धमतरी।श्रीसत्य साई समिति एवं महिला मंडल रूद्री धमतरी द्वारा सम्मानित। वृहन्न मराठा समाज नागपुर द्वारा निबंध लेखन में प्रशस्ति पत्र। सदस्य- एनसीईआरटी,छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम।
सम्प्रति- सेवानिवृत्त प्राचार्य,दाजी मराठी उच्चतर माध्यमिक शाला, धमतरी
सम्पर्क- रिसाई पारा,धमतरी, जिला-धमतरी(छत्तीसगढ) माे. 9424212048
”बापू के प्रति”
आज 2 अक्टूबर पर
मत बहाओ खून की नदिया
तैरने दो आज फिजाओ में
बापू के भजनों की स्वर-लहरियां।
करो विचार उनके सत्य विचारों का
लाओ अमल में अहिंसा
अद्भुत साहसी व्यक्तित्व तेज
आज फैलाओ दिग् दिगन्त
प्रतिवर्ष उनकी समाधि पर
चढाकर गुलाब तुम
करो मत इतिश्री
दो जगह अपने मन में
अपने राष्ट्रपिता को।
अपनाओ उनके अनमोल रास्ते
जलाओ स्नेह ज्योति सबके प्रति
तभी होगी महती श्रद्वाजलि
उस महान आत्मा की।
उनके अद्भुत विचारो से
भर लो हृदय अंजुरी
करो अर्पण अनहद् की ताल पर
उज्जवल विचारों की कुमुदिनी।