Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें राज्य समाजसेवा

”जन सहयोग के हौसले को बारिश भी गीली नहीं कर सकी”

(मनोज जायसवाल)

काँकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। इन दिनों पूरा छत्तीसगढ लगातार भारी बारिश के चलते पानी-पानी है। यहां की जीवनदायिनी पुण्य सलिला महानदी में बाढ़ से जाने माने गंगरेल जलाशय में पर्याप्त जल का संग्रहण हो चुका है। खासकर बस्तर संभाग में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

बस्तर संभाग का प्रवेश द्वार कॉंकेर जिला मुख्यालय में लगातार बारिश के चलते कई अव्यवस्थाओं की परेशानियां झेल रहा है। लोगों की इस परेशानियों के बीच समाजसेवी संस्थाओं की जिम्मेदारी भी बढ जाती है, लोगों की इन्हीं परेशानियों के बीच कांकेर की जानीमानी संस्था जन सहयोग भरी बारिश में पूर्ण हौसलों के साथ लोगों की सेवा में तत्पर दिखायी दे रहा है। उनका जोश भारी बारिश भी गीली नहीं कर सकी। जिसकी प्रशंसा दिल से लोग कर रहे हैं।

बताते चलें कॉंकेर की जनसहयोग संस्था का स्वच्छता अभियान एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। यही कारण है कि इसमें मौसम को कभी आड़े आने नहीं दिया जाता। मौसम अपनी जगह है और अजय पप्पू मोटवानी की टीम अपना काम करती है।

बारिश की परवाह न करते हुए अलसुबह से के समाजसेवी सदस्य अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में शासकीय होम्योपैथी अस्पताल तथा भोलेनाथ मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने हेतु पहुंच गए। बारिश रुक- रुक कर होती रही लेकिन समाजसेवियों के स्वच्छता अभियान में बारिश बाधा नहीं बन सकी।

साफ़- सफ़ाई चलती ही रही और अपने निर्धारित समय पर ही इसका समापन किया गया। इस मौके पर अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि अस्पताल तथा मंदिर परिसर को स्वच्छ रखना सर्वाधिक आवश्यक समझकर हम लोग यहां सेवा दे रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में माताएं- बहनें भी आती रहती हैं। उन्हें गंदगी और कचरे से होकर क्यों आना पड़े ,इसका ध्यान जन सहयोग के सदस्य रख रहे हैं।

विगत एक सप्ताह से जिले में भारी बारिश हो रही है जिसके कारण अनेक छोटे दुकानदारों को लाखों का नुकसान हो चुका है तथा रिहाइशी घरों में भी पानी भर जाने के कारण लोग बहुत अधिक तकलीफ़ में हैं। ष्जन सहयोगष् अध्यक्ष के द्वारा लगातार जितना हो सके, प्रयास किया जा रहा है और उच्च अधिकारियों से भी संपर्क बनाए हुए हैं, ताकि बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत मिल सके।

इस विडियो में देखा जा सकता है‚ जन सहयोग के सदस्य  कैसे  सेवा  कर रहे हैं।

ये थे, उपस्थित
स्वच्छता अभियान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा अनुराग उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, धर्मेंद्र देव, प्रमोद सिंह ठाकुर,करण नेताम ,मनमीत सिंह, पप्पू साहू, भूपेंद्र यादव ,शैलेंद्र देहारी, प्रतीक पटेल, गजेंद्र सिंह ठाकुर आदि समाजसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसकी प्रशंसा उपस्थित सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने खुलकर की।

error: Content is protected !!