(मनोज जायसवाल)
कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। कांकेर विधानसभा में भाजपा से आशा राम नेताम की टिकट फाईनल होने के बाद अब चर्चा कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों पर लोग अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पार्टी तात्कालीन विधायक शिशुपाल शोरी को टिकट देगी तो कई लोग शंकर ध्रुवा,नितिन पोटाई के नाम टिकट फाईनल होने का अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन बहुत जल्द सत्ताधारी पार्टी भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी ऐसा लगता है।
पर बात भानुप्रतापपुर विधानसभा की करें,जिस पर सभी की नजर है। उप-चुनाव में हाट सीट बना भानुप्रतापपुर विधानसभा इस बार के चुनाव में भी अहमियत रख रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में श्रीमती सावित्री मंडावी तात्कालीन विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी की करें तो पार्टी इसे अपना सुरक्षित सीट मानती आई है व अब भी मान रही है। उप-चुनाव के बाद विधायक द्वारा धुंआधार जन संपर्क बनाए हुए है। लेकिन देखें तो चारामा विकासखंड के सबसे जागरूक कहे जाने वाले क्षेत्र महानदी परिक्षेत्र के अभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गीतपहर निवासी पूर्व सरपंच, सरपंच संघ के अध्यक्ष व कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्गज राजेंद्र सलाम के साथ ही जहां तक कल मैंने मुखातिब हुआ कोटेला निवासी अरूण शोरी से जो अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हैं और टिकट के लिए दावेदारी करने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में जाना जाने वाले ठाकुर राम कश्यप तथा वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी विजय ठाकुर भी दावेदारी कर रहे हैं। शायद कुछ और नाम है,लेकिन पार्टी के कई निष्ठावान कार्यकर्ता समर्थन देने के सवाल पर बोलने से बच रहे हैं।
लेकिन यह तय है और सावित्री मंडावी का कहना है कि उप–चुनाव के बाद इस अल्प समय में उन्होंने भानुप्रतापपुर क्षेत्र के गांव–गांव तक लोगों से सरोकार के माध्यम लगातार बनी रही। लोगों की समस्या से अवगत होकर उसे दूर करने का पूरा प्रयास किया। पति स्व. मनोज मंडावी के सपनों को पूरा करने की दिशा में जहां गावों में कई विकास कार्य की घोषणा किए थे को पूरा कराने में सफल हुई। इसके साथ ही क्षेत्र में जिस तरह शांति का माहौल निर्मित करने में सफल हुई उन तमाम कार्य को देखते ऐसा लगता है कि पार्टी एक बार पुनः मुझ पर विश्वास जता कर टिकट देगी।
तो भाजपा से भी लिस्ट लंबी हो चुकी है,जिसमें से विजय मंडावी, हेमंत ठाकुर, प्रताप सलाम, देवेंद्र टेकाम, गौतम उईके एवं परमानंद तेता जैसे दिग्गज कार्यकर्ताओं का नाम प्रमुखता से सुनी जा रही है।
विजय मंडावी वर्ष 2003 भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा के चारामा मण्डल अध्यक्ष, मार्केटिंग चुनाव चारामा में भारी बहुमत से जीत दर्ज का पार्टी का सम्मान भी बढाया। लघु वनोपज जिला कांकेर के अध्यक्ष रहे। गोंडवाना समाज में जिला के कोषाध्यक्ष रहे साथ ही समाज के प्रत्येग वर्ग से सतत संपर्क बनाये रहते हैं। वर्तमान में जनपद पंचायत के जनपद सदस्य के रूप मे सेवा दे रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा कांकेर के जिलाध्यक्ष हैं। ऐसे भाजपा पार्टी के कद्धावर सभी समाजों के बीच जिनका प्रभाव रहा है,जो आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमुखता से दावेदारी पेश की है। लोगों को लगता है कि सत्ताधारी कांग्रेस यदि सावित्री मंडावी या किसी अन्य पर दांव लगाती है, तो विजय मंडावी प्रभावशील होंगे। ऐसा बताया जाता है कि विजय मंडावी आएसएस(संघ) में तृतीय वर्ष प्रशिक्षित है। इसके साथ ही विभीन्न संगठनों में प्रमुख पद पर दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
वहीं समाज की ओर से श्री अकबर कोर्राम भी मैदान में होंगे। बताया जाता है कि पिछले उप चुनाव में लगभग 32 हजार वोट मिला था,जिसमें सर्व आदिवासी समाज के सभी प्रमुख लोगों ने पुरजोर कोशिश की थी,लेकिन विजय श्री नहीं मिल सका और उप चुनाव के परिणाम में तीसरे स्थान पर रहे।
यदि विधानसभा के आसन्न चुनाव में लडने पर परिणाम इनके पक्ष में भी होने की संभावना है। निर्दलीय चुनाव में भानुप्रतापपुर का इतिहास रहा है कि पिछले दशक के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी झाडुराम रावटे यहां के विधायक रहे हैं। उस अतीत को नहीं भुलाया जा सकता।