”छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन”
बिलासपुर (सशक्त हस्ताक्षर)।जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 किमी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 18 अगस्त 2024 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति के सम्पादन में प्रकाशित 54 कलमकारों का राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह- *एक पैगाम तेरे नाम* एवं उनकी 56वीं एकल काव्य कृति- *चक्रवात* का विमोचन सम्पन्न होगा। इस दौरान 55 कलमकारों को *कलमवीर साहित्य सम्मान-2024* प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।
इन साहित्यकारों की रचनाएं साझा काव्य संग्रह में शामिल की गई है।