Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें राज्य समाजसेवा साहित्य कला जगत की खबरें

योग विद्या साधना केन्द्र में कलक्टर ने धर्मपत्नी के साथ पूजा की

(मनोज जायसवाल)

-कॉंकेर कलक्टर नीलेश क्षीरसागर को अपने बीच पाकर गदगद हुए लोग।
कॉंकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। जिले के मुखिया का सामाजिक सरोकार यहां पदस्थ होने के बाद से ही सशक्त रहा है। यही कारण है कि समाजसेवा से लेकर धर्म,आध्यात्म में भी उनकी भागीदारी रही है। ऐसा ही वो क्षण देखने मिला जब 17 सितंबर नगर में गणेश उत्सव की बेला में अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के पूर्व हवन पूजन की गई जिसमें कलक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंच कर आरती किये।

उनके आगमन पर पहुंचते ही द्वार में सभी योग साधक उनका स्वागत किया कलावती नाग,रेशम वात्यानी,शीला जैन हेमलता देवांगन जया सेनापति पुष्पा पचाबिए मीरा जी आदि ने उनका पूजन वंदन कर स्वागत किया। योग साधना केन्द्र के अध्यक्ष किशोर वात्यानी ने कलेक्टर एवम उनकी श्रीमती का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

योग की पंडिताई करने वाले देवघर महराज ने मंत्रोच्चार के साथ कलक्टर एवम उनकी धर्मपत्नी को कलेवा बंधन किया। आरती के पश्चात योग केंद्र के सचिव मोहन सेनापति ने योग केंद्र संचालन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

देवघर शर्मा ने भी योग संबंधित गतिविधियां बतायी। कलक्टर ने अपने आशीर्वचन में योग का महत्व बताते हुए बताया कि वे स्वयं विगत तीन वर्षाे से योग कर रहे हैं। योग से होने वाले लाभ बताया।

उन्होंने कहा कि आज के आपा धापी जीवन में सभी व्यक्तियों को योग अनिवार्य रूप से करनी चाहिए योग समिति के सदस्यों ने कलेक्टर साहब को भी योग क्लास आने हेतु निवेदन किया कलेक्टर साहब ने यह भी कहा कि आप लोग जनकल्याण के लिए प्रतिदिन नियमित योग करा रहे है।

इसमें प्रशासन की ओर से जिस प्रकार का योगदान चाहते हैं किया जायेगा आभार प्रदर्शन से किशोर वार्ल्यानी ने किया। इस अवसर पर अशोक राठी,अरुण कौशिक,राजगोपाल कोठारी,रत्तीराम देवांगन,कमलेश सोन,सुरेंद्र प्रयाग,जागेश्वर रावते,उत्तम मिश्रा,राजकुमार फब्यानी,देवघर शर्मा,पूर्व सैनिक टेश्वर सिन्हा/जैन,बी आर महावीर,अजय जैन चोपड़ा,अजय कारायत यजमान रामभोग बघेल मीरा सिंह, प्रकाश गुरुपंचायन,निशांत सेनापति,पुष्पा भारती,जया सेनापति,श्रेया भारती,शैलजा सिंहदेव,कमल साहू,सुनील नाग रेशम वार्ल्यानी ,हेमलता देवांगन,मीरा वैष्णव,संतोष देवांगन,कुमारी देवांगन,हीरामन सलाम,बीरबल गड़पाले,दिनेश साहू,मंजीत सिंह दिनेश नाग,कलावती नाग, नाविक जी आदि उपस्थित होकर हवन एवम पूर्ण आहुति किया

इस तरह कॉंकेर नगर में प्रशासन द्वारा बेहद शांतिपूर्वक सम्पन्न होने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जिसकी चहुंओर प्रशंसा हुई।

error: Content is protected !!