देश लघुकथा

”दीपावली का बोनस” डॉ. शैल चन्द्रा वरिष्ठ शिक्षिका साहित्यकार नगरी(छ.ग.)

साहित्यकार-परिचय
डॉ. शैल चन्द्रा
माता– पितास्व़. स्नेहलता चन्द्रा‚  स्व. श्यामलाल चन्द्रा
पति – डॉ.विश्वम्भर प्रसाद चन्द्रा
जन्म 09 अक्टूबर 1966
शिक्षाएम.ए.‚ बी.एड.‚एम.फिल. पीएचडी(हिंदी)

 प्रकाशन–

1.विडम्बना (लघुकथा संग्रह)
.इक्कीसवीं सदी में भी (कविता संग्रह)
3.जुनून और अन्य कहानियां (कहानी संग्रह)
4.गुड़ी ह अब सुन्ना होगे (छत्तीसगढ़ी लघुकथा संग्रह)
5. घोंसला और घर तथा अन्य लघुकथाएं (लघुकथा संग्रह)
6.पापा बिज़ी हैं (लघुकथा संग्रह)
7.अगोरा (छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह)
8.इमोजी लघुकथा संग्रह।
9.अनेक सांझा संग्रहों में रचनाएं प्रकाशित।
10.अनेक लघुकथाओं का उड़िया और सिंधी भाषा मे अनुवाद।
11.“विडम्बना” लघुकथा में एम.फिल.। “विडम्बना लघुकथा संग्रह में यथार्थ”लघुशोध प्रबंध 2017-18 निर्देशक-डॉ. मधुलता बारा, सहायक प्राध्यापक, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ ।शोध छात्रा चंद्रेश।
11.आकाशवाणी रायपुर से अनेक कविताओं और कहानियों का प्रसारण।

पुरस्कार / सम्मान –

1.डॉ.अंबेडकर विशिष्ट सेवा सम्मान ।दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़।
2.सर्व श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान आदिम जाति कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ।
3 .लघुकथाकार सम्मान, हिंदी साहित्य परिषद जिला इकाई धमतरी 2008
4. खोमलाल बैस सम्मान, छत्तीसगढ़ साहित्य समिति रायपुर 2015
5. गजानन्द देवांगन स्मृति सम्मान साहित्यिक बुलेटिन नई कलम।
6. साहित्य सरोवर सम्मान, कर्नाटक 2012
7. लघुकथाकार सम्मान, रचना साहित्य समिति एवं पाठक मंच गुरुर जिला दुर्ग छत्तीसगढ़।
8. आदर्श शिक्षिका सम्मान , दलित साहित्य समिति गुरुर।
9. अखिल भारतीय राजुल श्रीवास्तव लघुकथा प्रतियोगिता बड़ोदरा गुजरात में सर्व श्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार ।
10. अखिल भारतीय कुर्मी सम्मेलन कूर्मि संझा में साहित्य युवा सम्मान2010 में
11.सामाजिक .समरसता सम्मान समाज गौरव विकास समिति रायपुर , छत्तीसगढ़ ,2018
12.लघुकथा घोंसला और घर के लिए कादम्बरी सम्मान ,जबलपुर 2017
13. संगम गजानन्द साहित्य सेवा सम्मान,संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति ,मगरलोड जिला-धमतरी,छत्तीसगढ़।
14. सृजन सम्मान-अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन रायगढ़ 2018
15. वादन्या सम्मान बिलासपुर छतीसगढ़ 2018
16. अखिल भारतीय विमल स्मृति कहानी प्रतियोगिता 2018 में कहानी नई चेतना को प्रथम पुरस्कार ।
17. राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान साल्हा वास, झज्जर,हरियाणा से फणीश्वरनाथ रेणु आंचलिक संस्कृति संरक्षण साहित्य समाजसेवा सम्मान 2018।
18. सृजनात्मक सम्मान ,छत्तीसगढ़ सृजनात्मक एवं जनसेवा संस्थान छत्तीसगढ़ 2016
19. सगुन चिरैय्या सुरतांजली साहित्य सम्मान 2017-18 वि.खण्ड मगरलोड,जिला – धमतरी छत्तीसगढ़।
20. पँ. सुंदरलाल शर्मा साहित्त्य उत्सव ,समिति राजिम द्वारा वक्ता सम्मान, जिला – गरियाबंद छत्तीसगढ़ 2016-17
21.छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग रायपुर छ. ग्.-2005
हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु साहित्य सम्मान।
22.अंतर राष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन2008 सृजन सम्मान ,रायपुर छत्तीसगढ़।
23.अभ्युदय साहित्य समन्वय मंच(असीम),बागबाहरा ,जिला- महासमुंद छ.ग्. द्वारा 2002 में साहित्य सम्मान।
24. सरस साहित्य सम्मान2017 ,सरस साहित्य समिति गुंडरदेही ,जिला-बालोद ,छत्तीसगढ़।
25. शब्द कोकिला सम्मान,ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नगरी, जिला- धमतरी ,छत्तीसगढ़।
26.अनुसंधान लघुकथा सम्मान 2018
अनुसन्धान लघुकथा मंच दिल्ली ।
27.अनुसंधान कहानी सम्मान 2018
अनुसन्धान लघुकथा मंच दिल्ली।
28 नारी शक्ति सम्मान ,राष्ट्रीय संचेतना झाबुआ 2019
29-नारी शक्ति सम्मान रायपुर 2019
30 राष्ट्रीय आरिणी अलंकरण साहित्य सम्मान भोपाल।
31 काव्य रंगोली सम्मान, लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश।
32 .अरण्य धारा सम्मान, जगदलपुर।
33.हिंदी भाषा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान हिंदी दिवस पर ,इंदौर।
34.प्रेम चंद सम्मान बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव महाविद्यालय धमतरी ।2019
35.अग्निशिखा साहित्य गौरव सम्मान,अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच मुंबई 2019
36.अटल श्री काव्य सम्मान2019,राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना मराठा मंदिर मुंबई।
37. डॉ. राधाकृष्णन श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2020 राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना महिदपुर उज्जैन।
38. स्टोरी मिरर साहित्य सम्मान 2020।
39.विश्व पुस्तक मेला दिल्ली जनवरी 2019 में मगसम द्वारा सहभागिता सम्मान।
40-अंतरराष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता स्टोरी मिरर एवं लघुकथा दुनिया का सयुंक्त आयोजन में विजेता प्रमाणपत्र
41.शब्द शिरोमणि सम्मान- 2020 केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद दीनदयाल नगर, मुगलसराय
42. लोक साहित्य रत्न सम्मान जनवरी 2021, अवनि सृजन साहित्य कला मंच, इंदौर मध्यप्रदेश ।
43. 4 दिसम्बर 2020 में शुभ संकल्प पब्लिकेशन इंदौर मध्यप्रदेश द्ववारा आन लाइन लघुकथा प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार।
44. कौशिल्या सम्मान छत्तीसगढ़ साहित्य महोत्सव रायपुर छत्तीसगढ़।
45. कथा दर्पण साहित्य मंच महू,इंदौर । कहानीकार श्री कमलचन्द्र वर्मा स्मृति लघुकथा लेखन प्रतियोगिता सम्मान ।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ।
46.अखिल भारतीय महोत्सव राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ‘मातृ शक्ति’ सम्मान ।जयपुर।
47.जननी सेवा संस्थान अर्जुनी, धमतरी द्वारा साहित्य में सम्मान।
48.ज्ञानमुद्रा साहित्य सम्मान,छत्तीसगढ़ साहित्य साधना सम्मान ,ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन भोपाल।
49.मंजिल ग्रुप साहित्य मंच दिल्ली स्वर्ण पदक सम्मान,शतक वीर सम्मान,हुंकार सम्मान।
50.उत्कृष्ट लेखक सम्मान ,नवीन कदम ,छत्तीसगढ़।
51.श्रेष्ठ लघुकथाकार पुरस्कार, नारी अभिव्यक्ति मंच ,फरीदाबाद।
52.हिन्दी सेवी सम्मान ,नवीन कदम न्यूज नेटवर्क छत्तीसगढ़ 2022।
53.छत्तीसगढ़ शासन राजभाषा आयोग रायपुर सेसाहित्यकार/भाषाविद सम्मान।
54. मुंशी प्रेमचंद स्मृति राष्ट्रीय धारा सम्मान2023
55.सेवा समर्पण सम्मान2023 ,धमतरी।
कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बेबीनार में वक्ता के रूप में सहभागिता प्रमाण पत्र

12.सम्मेलनों में भागीदारी-
1.अंतर राष्ट्रीय लघुकथा सम्मेलन 2008 छठवां अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव में लघुकथा पाठ,और विडम्बना लघुकथा का विमोचन।
2.बख्शी सृजन पीठ द्वारा आयोजित साहित्य सम्मेलन भिलाई छत्तीसगढ़ में भागीदारी।
3.अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन षष्ठम अधिवेशन 2005 रायपुर में कविता पाठ।
4.प्रमोद वर्मा स्मृति साहित्य सम्मेलन में भागीदारी।
5मुक्ति बोध स्मृति 2010 में.रचना शिविर राजनांद गांव में प्रतिभागी।
6.संगम साहित्य समिति मगरलोड छत्तीसगढ़ में वक्ता के रूप में।
7 प.माधवराव सप्रे साहित्य एवं शोध केंद्र एवम छतीसगढ़ मित्र, रायपुर (छत्तीसगढ़) राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘हिंदी पत्रकारिता और भारतीयता’ में सम्मिलित।
8.छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन बिलासपुर में भागीदारी।
9.छतीसगढ़ राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ के छतीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन कोरबा छत्तीसगढ़ में वक्ता के रूप में सहभागिता।2016
10.छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन राजिम छत्तीसगढ़ में वक्ता के रूप में भागीदारी।2017
11.अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन रायगढ़ 2018 में सहभागिता।
12.शिक्षा एवं बाल संगोष्ठी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरडोंगर डौंडी जिला-बालोद छत्तीसगढ़ में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता।
13. बिलासपुर में छतीसगढ़ राजभाषा द्वारा आयोजित सम्मेलन में “छत्तीसगढ़ी के मानकीकरण “संगोष्ठी में वक्ता ।2018
14.छतीसगढ़ साहित्य समिति द्वारा आयोजित तिल्दा राजिम छःत्तीसगढ़ में भागीदारी।
15. नई कलम के साहित्य सम्मेलनों में भागीदारी राजिम, छत्तीसगढ़।तथा अनेक सम्मेलनों में भागीदारी।
16.हिंदी साहित्य समिति धमतरी के सम्मेलन में सहभागी।
17.दूध मोंगरा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति गड़ई,जिला -राजनांदगांव छ. ग्.,राज्य स्तरीय संगोष्ठी”छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकगीतों का सामाजिक संदर्भ”2018 में वक्ता के रूप में भागीदारी।
18.पंडित सुंदरलाल शर्मा साहित्य उत्सव समिति ,राजिम छत्तीसगढ़ में संगोष्ठी में वक्ता के रूप में भागीदारी।
19.राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी मुंबई ।राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना।
20.विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान ,प्रयागराज उ.प्र. में बेब संगोष्ठी में मुख्य वक्ता।
अनेक ऑन लाइन संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में सम्मानित।
13.संस्थाओ की सदस्यता-सुपर शाइन लेडिस ग्रुप नगरी, जिला -धमतरी छःग्. की संस्थापिका।

संप्रति – प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांगापानी, तहसील-नगरी,जिला-धमतरी,छत्तीसगढ। शासकीय सेवा।

सम्पर्क – रावण भाठा, नगरी,जिला-धमतरी,छत्तीसगढ  मो. 9977834645 / 9340148336

ईमेल – shail.chandra17@gmail.com7

 

”दीपावली का बोनस”

नौकरानी सुखिया दीपावली का बोनस लेने को आज अड़ी थी।मिसेज शर्मा कह रही थी -“भई तू क्या कोई सरकारी कर्मचारी है जो तुझे बोनस मिलेगा?अरे,पुरे पंद्रह सौ तुझे देती हूँ और बोनस क्यों दूँ?”

सुखिया कह रही थी -“मालकिन ,सरकार आपको पूरी तनख्वाह और त्योहारों पर बोनस देती है न?हमारी सरकार तो आप हैं।आप इस बार बोनस दे देतीं तो मैं अपनी मुनिया को दीपावली पर एक बढ़िया सी फ्राक गिफ्ट देना चाहती हूँ।क्या है उसके पास एक भी नई फ्रॉक नही है।बेटा भी अपने जन्मदिन पर एक बेट बॉल लेने की ज़िद्द कर रहा था पर में उसे दे नहीं पाई ।अब इस दीपावली पर उसे गिफ्ट देना चाहती हूँ।” यह कहती हुई सुखिया अपनी आँखों के कोरो पर बह आये आंसुओ को पोछनें लगी।

मिसेज शर्मा ने उसकी बातों को अनसुना करते हुए उपेक्षा से कहा,”ठीक है देखते हैं।” यह कहकर वह ऑफिस जाने के लिए तैयार होने लगी।जैसे ही वह ऑफिस पहुंची की पता चला कि ऑफिस में एक अर्जेन्ट बैठक है।

 

बैठक में बोनस और वेतन बढ़ाने के लिए हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया।अभी वह ऑफिस से लौट रही थी उसकी सहेली का फोन आ गया ।मिसेज शर्मा खुश होकर कह रही थी ,”सुन अरुणा, कल हमारी हड़ताल है।” उधर अरुणा कह रही थी ,”तुम सरकारी कर्मचारियों की तो चांदी ही चांदी है। बात -बात पर हड़ताल करते हो और सरकार से अपनी बात मनवाने में कामयाब हो जाते हो । तभी मिसेज शर्मा को अपनी नौकरानी की याद आ गई।वह कल्पना करने लगी की अगर उसकी नौकरानी बोनस की मांग के लिए हड़ताल पर चली जाए तो उसका क्या होगा ? सुखिया सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक उसका बच्चा और घर संभालती है।वह न आये तो वह यह पचास हजार की नौकरी कभी नहीं कर पाती। यह सोचते हुये उसका मन अचानक अपनी नौकरानी के प्रति संवेदना से भर उठा।

उसने जल्दी से अपनी स्कूटी स्टार्ट की और बाजार की ओर चली गई ।उसने एक बढ़िया सा फ्रॉक लिया।एक बेट बॉल लिया और मिठाई का डिब्बा लिया और घर चली आई ।अब वह बेचैनी से सुखिया का इंतजार करने लगी।

error: Content is protected !!