जाह्नवी पांडे की कृति मुख्यमंत्री के हाथों ‘विमोचित’
(मनोज जायसवाल)
रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। देश की जानीमानी लेखिका और अनुवादक छत्तीसगढ़ की बेटी श्रीमती जाह्नवी पांडे द्वारा लिखी अंग्रेजी काव्य कृति I Gift You A Rainbow verses that redeem का विमोचन गत दिनों दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम मर्रा में आयोजित गुरू सम्मान समारोह मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्धारा किया गया।
छत्तीसगढ़ में बहुत अल्प रूप से अंग्रेजी माध्यम में काव्य संग्रह लिखी गयी है। 62 कविताओं के इस अंग्रेजी काव्य संग्रह में एक मॉं द्वारा बच्चों को सुनहरे भविष्य के रूप में देती है।
जाह्नवी पर छत्तीसगढ़ को गर्व
श्रीमती जाह्नवी पांडे मूल रूप से छत्तीसगढ़ की निवासी है वे आईपीएस शलभ सिन्हा (पुलिस अधीक्षक दुर्ग) की पत्नी है। वह एक लेखिका एवं अनुवादक है। दुर्ग में आयोजित पत्र वार्ता अवसर पर इस संकलन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वह अपने छात्र जीवन में जैसा चाहे वैसे किए हैं। आर्ट विषय को कभी भी हीन भावना से ना देखें, इन्हीं विषयों को पढ़कर बू्रोक्रेट्स आगे बढ़ते हैं, तथा बनते हैं।
अपनी कमजोरी को कभी ना छुपाए स्त्री और पुरुष को श्रीमती पांडे बराबर मानती हैं। उन्हें एक ही नजरिए से देखती हैं। वे समाज में महिला पुरुष में एकरूपता लाने का भी प्रयास कर रही हैं।
दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ी-लिखी श्रीमती जाह्नवी पांडे इन दोनों कविताएं लिखकर समाज में फैले भ्रांति को मिटाने का कार्य कर रही है। बच्चों के लिए ऐसी कविताएं अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में लिख रही है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने अपने छात्र जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। श्रीमती पांडे अपनी कल्पना को साकार करने के लिए जी जान से जुटी हुई हैं।
उनकी पहली कविता संग्रह आई गिफ्ट यू ए रैंबो विमोचन होने के साथ हीे अमेजॉन से मंगाया जा सकता हैं। इस किताब की पहले लॉन्चिंग दिल्ली में हुई है। गत दिनों मुख्यमंत्री के हाथों इस कविता संग्रह का विमोचन किया जा चुका है। वे गांधीवाद विचारधारा से काफी प्रभावित हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राजनीति में बिल्कुल आने का कोई शौक नहीं है। श्रीमती पांडे हिंदी अंग्रेजी सहित छत्तीसगढ़ी में भी अच्छी पकड़ रखती हैं।
प्रदेश भर के साहित्यकारों ने दी बधाई
श्रीमती जाह्नवी पांडे के इस कृति के विमोचन पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रशासनिक अधिकारी छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के अध्यक्ष डॉ. किशन टण्डन ”क्रांति”, डॉ. मीरा आर्ची चौहान,डॉ. राखी कोर्राम, संतोष श्रीवास्तव,मनोज जायसवाल,अनिल कुमार मौर्य अनल, सुश्री नलिनीप्रभा बाजपेयी, श्रीमती रश्मि विपीन अग्निहोत्री,राजेन्द्र सिन्हा,डुमन लाल ध्रुव,श्रीमती पुष्पलता इंगोले,श्रीमती कामिनी कौशिक आदि साहित्यकारों,कलमकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।