Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

“कलम-दान पर्व” डॉ. किशन टण्डन ‘क्रान्ति’ वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर (छ.ग.)

साहित्यकार परिचय :

डॉ. किशन टण्डन ‘क्रान्ति’

माता : श्रीमती मोगरा देवी  पिता : स्व. श्री रामखिलावन टण्डन
जीवनसंगिनी : श्रीमती गायत्री देवी

जन्म : 01 जुलाई 1964, मस्तूरी, जिला-बिलासपुर, छ.ग. (भारत)

शिक्षा : एम. ए. (समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान) पी-एच.डी.

उपलब्धियाँ : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से “जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी” पद पर चयनित (1996)

प्रकाशित कृतियाँ :काव्य संग्रह-26, हास्य व्यंग्य संग्रह-2, बाल कविता संग्रह-2, ग़ज़ल संग्रह-2, कहानी संग्रह-9, लघुकथा संग्रह-7, उपन्यास-2, कुल-52 पुस्तकें, यात्रा संस्मरण- 1, साझा काव्य संग्रह-15

समीक्षक के रूप में : 1. श्रीमती शिरोमणि माथुर की कृति-‘अर्पण’ (समीक्षा प्रकाशित) 2. श्री गणेश्वर आजाद ‘गँवईहा’ की कृति- ‘नवा बिहान’ (समीक्षा प्रकाशित), 3. श्री चेतन भारती की कृति- ‘सुनता के राग’, 4. डॉ. गोवर्धन की कृति- ‘दर्द’ 5. डॉ. जे. आर. सोनी की कृति- मोगरा के फूल (काव्य-संग्रह) की समीक्षा लिखी गई।  6. श्रीमती शिरोमणि माथुर की कृति- ‘अर्पण’ और ‘मेरा दल्ली राजहरा’
7.श्री विजय राठौर की कृति- ‘दिन उजालों के’  8. श्रीमती मीराआर्ची चौहान की कृति- ‘रेत पर लिखा दर्द’ की समीक्षा लिखी गई।

सम्पादन कार्य : 1. सतनाम हमर पहचान,2. माटी मोर मितान,3. माँ,4. मेरी कलम से,5. अग्निपथ के राही 5. सरगम के मेले । 6. सरगम के मेले, 7. पंखुड़ियाँ 8. 21 वीं सदी के कलमकार 9. अहसास 10. यादों की शमा 11. कलम की अभिलाषा।

सम्मान  :  असाधारण साहित्य सेवा के लिए डॉ. नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड-2022, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि, जैकी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा विश्व में सर्वाधिक होनहार लेखक के रूप में नाम दर्ज कर ‘टैलेंट आईकॉन- 2022 प्रदत्त, डॉ. अम्बेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड- 2019, उत्तरप्रदेश साहित्यपीठ द्वारा साहित्य वाचस्पति सम्मान-2019,साहित्य और लेखन के लिए ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- 2023’, बेस्ट ऑथर ऑफ दी ईयर-2021  राष्ट्रभाषा अलंकरण, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य गौरव सम्मान , साहित्यरत्न सम्मान, हरफनमौला साहित्य लेखन के लिए देश का प्रतिष्ठित सम्मान- भारत भूषण सम्मान 2022-23 एवं भारत के 100 महान व्यक्तित्व में नाम शामिल कर राष्ट्रीय महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड- 2023‚ अमेरिकन एक्सीलेंट राइटर अवार्ड 2023 सहित कुल 25 राष्ट्रीय- अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान एवं अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं।

विशेष : वेश्यावृत्ति के सन्दर्भ में सेक्स वर्करों की दर्द में डूबी जिन्दगी के बारे में रचित “अदा” नामक उपन्यास विश्व में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले उपन्यासों में से एक है।

सम्प्रति : उपसंचालक, छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग। संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष– छत्तीसगढ़ कलमकार मंच।

सम्पर्क – मातृछाया दयापुरम  मस्तुरी,जिला-बिलासपुर(छ.ग.) मो. 98937 28332

“कलम-दान पर्व”

सामान्यतः कलम-दान का अर्थ कलम रखने का पात्र होता है। लेकिन किसी को कलम (पेन) भेंट करना अथवा शब्द-पुष्प अर्पित करना भी ‘कलमदान’ है। ज्ञान-दान को भी कलम-दान की परिधि में रखा जा सकता है।

आज कलमदान करने की जरूरत है। दुर्गम अथवा आदिवासी क्षेत्र जहाँ शिक्षा का ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं है, वहॉं के लोगों को कलम भेंट कर शिक्षा के महत्व से परिचित कराया जा सकता है।’कलमदान’ को एक अभियान के रूप में संचालित कर साक्षरता के प्रचार-प्रसार के साथ ही साथ एक नवीन दृष्टिकोण का विकास किया जा सकता है।

कलमकारों यानी साहित्यकारों को भी कलमदान करना एक नई पहल होगी। मेरा स्पष्ट मत है कि कलमदान अर्थात लेखनी का दान करना एक पुनीत कार्य है।आइए, हम सब मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ाएँ।
छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत, राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त समिति- ‘छत्तीसगढ़ कलमकार मंच’ के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते भी हमारा संकल्प है कि मंच के आगामी कार्यक्रमों में कलम भेंट कर कलमकारों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। अब से कलमदान को एक पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
आइए,
हम कलमकारों का सम्मान करें,
कलम-वीरों को कलम-दान करें।

 

error: Content is protected !!