Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

साहित्यकारों को “कलमकार साहित्य अलंकरण-2023” प्रदान किए जाएंगे

रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)।   गत 8 मई 2023 को छत्तीसगढ़ कलमकार मंच की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से विनिश्चय किया गया है कि छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के मई-2023 में बिलासपुर में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में ’21वीं सदी के कलमकार’ साझा संकलन में शामिल समस्त साहित्यकारों को “कलमकार साहित्य अलंकरण-2023” प्रदान किए जाएंगे। डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कलमकार मंच दृारा तत्संबंध में जानकारी दिया गया था।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा राष्ट्रीय,अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिभा एवं प्रतिष्ठा के आधार पर विख्यात हस्तियों को निम्नलिखित सम्मान प्रदान किए जाएंगे-

1-  राजा गुरु बालक दास साहित्य सम्राट सम्मान- डॉ. जे.आर. सोनी को,

2-   लक्ष्मण मस्तुरिया साहित्य मनीषी सम्मान- श्री चेतन भारती (साहू) को,

3- डॉ. भीमराव अम्बेडकर कला प्रतिभा सम्मान- श्री भगत गुलेरी को,

4-   ई.वी. रामास्वामी पेरियार साहित्य क्रान्ति सम्मान- श्री लक्ष्मीनारायण कुम्भकार ‘सचेत’ को,

5– महात्मा ज्योतिबा फुले साहित्य प्रचार सम्मान- ‘सशक्त हस्ताक्षर’ पोर्टल के सम्पादक श्री मनोज जायसवाल को,

6-  नकुल ढीढ़ी साहित्य भास्कर सम्मान- आचार्य जे.आर. महिलांगे को,

7-   दयाराम टण्डन ज्ञान रत्न सम्मान- डॉ. गोवर्धन को,

8- प्रथम शिक्षिका सावित्री फुले शिक्षा ज्योति सम्मान- श्रीमती शिरोमणि माथुर को,

9- ममतामयी मिनीमाता कला कौशल सम्मान- सुश्री लक्ष्मी करियारे को प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!