‘कांकेर की नगर माता डाॅ गीता शर्मा’ डॉ. मीरा आर्ची चौहान शिक्षिका साहित्यकार कांकेर छ.ग.
साहित्यकार परिचय-
डॉ. मीरा आर्ची चौहान
जन्मतिथि-07/05/1972 बरदेभाटा,कांकेर
माता-पिता- श्री दरबारी राम आर्ची,श्रीमती मंगल आर्ची‚ पति – संतोष चौहान
शिक्षा-एम.एस-सी(रसायन शास्त्र),एम. ए.(हिन्दी,अंग्रेजी,लोकप्रशासन),बी.एड.,आयुर्वेद रत्न|
प्रकाशन- 1-अंशु (कविता संग्रह) 2-रेत पर लिखा दर्द (कविता संग्रह) साझा संकलन- 1- सरस्वती 2- छत्तीसगढ़ के छत्तीस रत्न
3-नव्या 4-प्रकृति 5-नव लोकांचल गीत 6-काव्य धरोहर 7- आरण्य- (भाग 6) 8-कलम को चलने दो 9-कलम से पन्नों तक 10- अभिव्यक्ति 11- माँ 12-सरगम के मेले 13-रेखांकित काव्य 14-काव्य की पंखुड़ियां 15-अग्निपथ के राही 16-लहराया हिन्दी का परचम
17-नाव कागज की।
छत्तीसगढ़ी साझा संकलन- 1- माटी मोर मितान संपादक- 1-काव्य की पगडंडियों से गुजरते हुए(साझा कविता संग्रह) 2-सृजन से शिखर तक ( साझा कविता संग्रह)
सांझा संकलन-1.नव्या 2.छग के छत्तीस रत्न, 3.सरस्वती, 4.प्रकृति, 5.नव लोकांचल गीत, 6.काव्य धरोहर।
1. आकाशवाणी जगदलपुर से कविताओं का प्रसारण।
2-1998 से 2008 तक लगभग200 राज्य स्तरीय मानस मंचों में नारी जागरण व समाज सुधार पर व्याख्यान
3- बेटी बढ़ाओ ,बेटी बचाओ के तहत अब 8 बच्चियों को स्वयं के व्यय से पढाया।
सम्मान-
1-राज्य शिक्षक सम्मान-2018. राज्यपाल छग सुश्री अनुसुइया उयके द्वारा ।
2- गजानन माधव मुक्ति बोध स्मृति सम्मान-2022राज्यपाल छग,सुश्री अनुसुइया उयके द्वारा
4-नारी शक्ति सम्मान-2018.
5– छग महिला रत्न सम्मान -2022
6- कलमवीर सम्मान-2022
7- साहित्य रत्न सम्मान-2022
8-साहित्य साधना सम्मान-2022
9- कलमकार वंदेमातरम् सम्मान-2022
10- कलमकार छत्तीसगढ सम्मान-2022
11-सरगम साहित्य सम्मान2023
12-कलमकार साहित्य सम्मान2023
13-सृजन शिखर साहित्य सम्मान 2023 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
1-लोक साहित्य रत्न सम्मान-2021,इन्दौर।
2-भारतमाता अभिनंदन सम्मान-2022, हरियाणा।
3- मधुशाला कलमवीर सम्मान-2022,उदयपुर,राजस्थान।
4-काव्यश्री हिन्दुस्तान सम्मान,मुजफ्फरपुर,बिहार।
5- महिला गौरव सम्मान2022,इन्दौर।
6-काव्य साधक सम्मान-2022,जबलपुर।
7-कबीर कोहिनूर सम्मान 2023,नई दिल्ली।
8-समता साहित्य अकादमी द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड 2023.
9. कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि.
10-विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों द्वारा लगभग 300 सम्मान पत्र।
विशेष- 1- 200 राज्य स्तरीय मानस मंचों में नारी जागरण और समाज सुधार पर व्याख्यान।
2- विभिन्न राज्य स्तरीय मंचों में मंच संचालन ।
सम्प्रति-व्याख्याता(रसायन),शा.उ. मा. वि. डुमाली,कांकेर,छग
सम्पर्क- बरदेभाटा,कांकेर मोबाइल-9406108146
”कांकेर की नगर माता डाॅ गीता शर्मा”
आज मुझे उस दमकते हुए चेहरे की फिर से याद आ रही है ,जो हमारे स्कूल में 1990 में मुख्य अतिथि की भूमिका में थी। नीला शर्मा मैंम ने प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करने के लिए बुलाया था, जिसमें सक्रिय छात्रा के रूप में मैं भी शामिल थी।
उनकी ओजमयी उद्बोधन से हमें भी दिशा मिली थी। उन्होंने मुझे भी आशीर्वाद दिया था तब मैं यह नहीं जानती थी ,कभी मैं उनके इतनी करीब होंगी।
कॉलेज जाने पर महिला सर्जना साहित्य समिति की मैं भी सह- सचिव बनाई गई, जिसकी अध्यक्षा डॉ. गीता शर्मा थी।नीला शर्मा मैम सचिव थीं। नीला मैंम ने मुझे साहित्य के क्षेत्र में एक नई दिशा दी थीं।मेैम सेवानिवृति के बाद रायपुर चली गई और यह समिति सुप्तावस्था में थी ।
अपने निजी जीवन में कई आयामों को दिशा देती हुई ज्योतिषी के क्षेत्र में गीता शर्मा जी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की पर उन्होंने अपने महिला सर्जन साहित्य को सुप्त होने नहीं दिया फिर से उसे जागृत कर एक नया आयाम दिया जिसका प्रतिफल है कि पिछले वर्ष हमने एक नया इतिहास रचा और छत्तीसगढ़ की 11 महिला साहित्यकारों का एक साझा काव्य संग्रह सृजन से शिखर तक का संपादन गीता शर्मा जी के निर्देशन में हमने किया ।
जीवन के संघर्षों को किनारे कर डाॅ गीता मैम जी ने कांकेर के साहित्यकारों को साथ ही सामाजिक संस्थाओं को भी जागृत किया व दान देती रही और उन्होंने इतिहास रच दिया कि इंसान कभी भी अकेला नहीं होता तभी तो किसी ने कहा है –
मैं अकेले ही चला था जानिबे मंजिल,
लोग मिलते गए और कारवां बनता गया।
डॉ. गीता शर्मा जी को मैं उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएंँ देते हुए यही कहना चाहूंँगी कि यदि आपको कांकेर की नगर माता कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।