कविता काव्य देश

“खूबसूरत लम्हा” डॉ. राखी कोर्राम(गुड़िया ) साहित्यकार कांकेर छत्तीसगढ

साहित्यकार-परिचय- डॉ. राखी कोर्राम(गुड़िया ) 

 माता– पिता  श्रीमती  छबीला मरकाम श्री बलीराम मरकाम

जन्म 11 अगस्त 1979 रामपुर (जुनवानी)

शिक्षा – एम. ए.समाजशास्त्र । पोस्ट बी.एस.सी.नर्सिंग
 प्रकाशन–काव्य संग्रह – “गुड़िया”,गुड़िया-2 गुड़िया-3 समाचार पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशन। कला साहित्य को समर्पित पोर्टल सशक्त हस्ताक्षर में नियमित प्रकाशन।

पुरस्कार / सम्मान – दलित साहित्य अकादमी। छत्तीसगढ़ द्वारा वीरांगना।  अवन्तिबाई लोधी समता अवार्ड वर्ष (2020) – समता साहित्य अकादमी यवतमाल द्वारा क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय समता । अवार्ड वर्ष (2020) ।  दलित साहित्य अकादमी। छत्तीसगढ़ द्वारा संत माता कर्मा महिला सशक्तिकरण अवार्ड वर्ष (2021) । समता साहित्य अकादमी। नागपुर द्वारा कर्तव्यदक्ष।नारी शक्ति राष्ट्रीय अवार्ड। वर्ष (2021)  समता साहित्य अकादमी जयपुर (राजिस्थान )द्वारा संत मीराबाई अंतराष्ट्रीय
अवार्ड वर्ष (2021)  समता साहित्य अकादमी नागपुर (महाराष्ट्र )द्वारा आदर्श नारी शक्ति अवार्ड (2022) कबीर कोहिनूर अवार्ड दिल्ली (2023)

संप्रति – सामु.स्वा.केंद्र नरहरपुर जिला – कांकेर (छ. ग.) में  स्टॉफ नर्स के पद पर कार्यरत |

विशेष – कार्यालय कलेक्टर जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा  महिलासशक्तिकरण प्रशस्ति पत्र वर्ष (2015) – कार्यालय कलेक्टर जिला उत्तर  बस्तर कांकेर द्वारा कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र।  ( 2021) 

सम्पर्क – अस्पताल परिसर सामु. स्वा. केंद्र नरहरपुर, जिला–कांकेर (छ. ग.) मोबाइल नम्बर – 9329339007

 

“खूबसूरत लम्हा “

वक्त गुजर गया ,
जमाना बदल गया ।
जिन्दगी का वो खूबसूरत लम्हा ,

ना जाने किधर गया ।।
वो दिन वो रातें क्या गजब थी ,
माँ की लोरी वो माथे पे थपकी ।

ज़रा सी पलक क्या झपकी ,
बचपन गुजर गया ।।
जिन्दगी का वो खूबसूरत लम्हा ,

ना जाने किधर गया ।।
बस्ते का बोझ ढोते ,
कभी हँस्ते कभी रोते ।

दोस्तों के संग मजे उड़ाते ,
लड़कपन गुजर गया ।।
जिन्दगी का वो खूबसूरत लम्हा ,

ना जाने किधर गया ।।
कुछ शरारत कुछ नादानी ,
यूँ ही करते मनमानी ।

ऐसे गुजर गई जवानी ,
जैसे एक पल गुजर गया ।।
जिन्दगी का वो खूबसूरत लम्हा ,

ना जाने किधर गया ।।
जिम्मेदारी का बोझ काँधे पर ,
शिकन की रेखा माथे पर ।

जीवन की भाग दौड़ में ,
उम्र का वो पड़ाव भी गुजर गया।।
जिन्दगी का वो खूबसूरत लम्हा,

ना जाने किधर गया ।।
जिन्दगी किस मुकाम पे खड़ी ,
चेहरे पे झुर्रियाँ हाथ में छड़ी ।

मन ये सोचे अब घड़ी घड़ी ,
जिन्दगी का वो खूबसूरत लम्हा ,
ना जाने किधर गया ??…..✍

 

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!