Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

“डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में स्थान मिला”

–डॉ किशन टण्डन क्रांति को प्रदेश भर के साहित्कारों ने दी बधाई शुभकामनाएं।

रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। हरफनमौला साहित्य लेखक डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति का नाम वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज कर वर्ल्ड ग्रेट डीड्स अवार्ड प्रदान किया गया है। साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि को प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उनकी 49 पुस्तकें प्रकाशित होते ही वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड द्वारा अगस्त 2023 में अपने रिकॉर्ड में स्थान प्रदान किया गया था। वर्तमान में डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की 50 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें 31 काव्य संग्रह, 10 कहानी संग्रह, 7 लघुकथा संग्रह एवं 2 उपन्यास शामिल हैं।

इसके अलावा12 साझा काव्य संग्रह भी प्रकाशित हो चुके हैं। इस हेतु वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड द्वारा उक्ताशय का प्रमाणपत्र, ट्रॉफी, मेडल, आई-कार्ड, स्टीकर इत्यादि प्रदान किया गया है।

मस्तूरी-बिलासपुर निवासी डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग में उप संचालक हैं। वे छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रेष्ठ लेखक के रूप में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज तथा देश के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को वर्ष 2022-23 का प्रतिष्ठित भारत भूषण सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, अमेरिकन एक्सीलेंट अवार्ड, बेस्ट पोएट ऑफ दी ईयर 2023 तथा नव्या फाउण्डेशन पश्चिम बंगाल द्वारा राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान भी प्रदान किये गये हैं।

 

प्रदेश भर के कलमकारों ने दी बधाई

डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की इस उपलब्धि पर उन्हें परिजनों सहित अनेक विख्यात हस्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। इसमें साहित्य जगत के डॉ. आर.पी. टण्डन, डॉ. प्यारेलाल आदिले, डॉ. स्वामीराम बंजारे, श्रीमती शिरोमणि माथुर, जुगेश बंजारे धीरज, मणिशंकर दिवाकर गदगद, गणेश्वर आजाद गँवईहा, डॉ. गोवर्धन मार्शल, सुरजीत क्रान्ति, तिलक तनौदी स्वच्छन्द, मनोज खांडे मन, डॉ. मदन लाल कुर्रे, डॉ. विकास कोशले, बेदराम जाटवर वेदांज, राजेंद्र गेंदले, अश्वनी कोसरे प्रेरक, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर, डॉ. यशपाल सिंह निराला, कामिनी पुरेना, कौशिल्या खुराना, डॉ. श्यामा कुर्रे, देव मानिकपुरी, टी.विजया लक्ष्मी, सुचित्रा सामंत सिंह, नवीन कुमार कुर्रे, बुंदराम जांगड़े, कार्तिक पुराण घृतलहरे, डॉ राखी कोर्राम, डॉ. मीराआर्ची चौहान, सेवकराम निषाद, कु. गरिमा पोयाम, सुरेश कुमार चन्द्रा, पुष्पराज अनंत, अशोक बंजारे, रमेश कुमार टण्डन, उषा पाटले, सुनीता जांगड़े, मनोज डागा, रामायण प्रसाद सूर्यवंशी, कमलेश कमल, डॉ. कुंज किशोर, मंजू कुंज, गणेश महंत नवलपुरिहा, अनिल मौर्य अनल, सशक्त हस्ताक्षर के प्रधान संपादक मनोज जायसवाल, डॉ. राखी कोर्राम, छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित समाजसेवियों में एस कुमार मनहर, के.के. निरनेजक, मालिक राम घृतलहरे, कृष्ण कुमार पटवर्धन, रीना बिकास दास, डी.पी. दुबे, धर्मेश बंजारे तथा अन्य गणमान्य नागरिक प्रमुख हैं।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!