Newsbeat Stories छतीसगढ़ की खबरें

”लखनपुरी क्षेत्र की महिलाएं सिहोर में होगी सम्मानित”

– क्षेत्र की महिलाओं ने समूह बना कर पूजा सामग्रियों को हर सप्ताह संग्रहित कर खाद बनाने का कर रही है कार्य, जिसकी हो रही सर्वत्र प्रशंसा।

लखनपुरी (सशक्त हस्ताक्षर)।  कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत लखनपुरी क्षेत्र की समाजसेवी महिलाओं द्वारा वैष्णेश्वर महादेव समूह का निर्माण 07 जुलाई 2023 को किया गया है। एक वर्ष होने जा रहे इस समूह के कार्य की प्रशंसा जिले भर में हो रही है। तकरीबन 27 महिलाओं के इस समूह द्वारा लखनपुरी क्षेत्रीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इनके कार्यों में प्रत्येक गांव में भक्तों द्वारा मंदिरों या अपने घरों में चढाई गई पूजा सामग्री फुल माला,बेल पत्र हवन की राख, टूटी हुई मुर्तियां आदि को इस महिला समूह द्वारा चलायी जा रही विशेष वाहन में संग्रहित कर डालें।

यह समूह उक्त सामग्री को एक विशेष जगह पर गढ्ढे बना कर खाद बनाया जा रहा है। जिसे खेत बाडी अन्य जगहों पर इस खाद का उपयोग किया जा सकता है। महिला समूह का इस प्रकार के संग्रहण कार्य का एक उद्वेश्य यह भी है, कि कई लोग इन सामग्रियों को नदी तालाब आदि स्वच्छ जगहों पर डाल दिया जाता है जिससे जल दूषित हो जाता है। जल को स्वच्छ रखने के लिए ही गुरूदेव पं. प्रदीप मिश्रा के विचारों को लेते हुए कार्य किया जा रहा है।

इस महिला समूह में सुश्री हेमलता साहू, खिलेश्वरी, पद्मनी, सरिता, नमिता जैन, उर्मिला साहू, निर्मला,मोक्षम साहू, मानबाई सिन्हा,,रेखा दुबे, कांति गायकवाड,रोहिणी मेश्राम,टामिन देवी साहू, लिलेश्वरी साहू,संध्या साहू,मुस्कान साहू, सुरभि दुबे,दशमत साहू, भावना साहू, लता सोनी, रीमा साहू, धनेश्वरी साहू,कांति साहू,अनिता सोनी, जमुना सोनी, चिंता साहू, कुमारी साहू, मुकेश महाराज सहित कई अन्य महिलाएं जुड कर सक्रियता से कार्य कर रही है।

इन महिलाओं के इस नेक कार्य को लेकर  आगामी 7 मार्च से 13 मार्च को सिहोर(मध्यप्रदेश) में आयोजित रूद्राक्ष महोत्सव में सम्मानित जाना है,जिसके लिए ये समूह 7 मार्च को सिहोर के लिए रवाना हो रही है।

error: Content is protected !!