Newsbeat देश राज्य सम्मान साहित्य कला जगत की खबरें

कृष्णपाल सिंह को रेल मंत्रालय का मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार

(मनोज जायसवाल)
रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) राजभाषा निदेशालय द्वारा कृष्ण पाल सिंह को उनके प्रथम काव्य संग्रह “अंतराल“ के लिए मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार योजनांतर्गत तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

यह पुरस्कार उन्हें 18 अक्टूबर 2024 को रेल भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया गया। वर्तमान में कृष्ण पाल सिंह, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय , आद्रा, दक्षिण पूर्व रेलवे में सहायक संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

बताते चलें कृष्ण पाल सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के दल्लीराजहरा में 1978 में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा संचालित स्कूल से हुई। इनका पैतृक निवास मध्यप्रदेश के रीवा जिले में है।

वर्तमान में कृष्णपाल सिंह भारतीय रेलवे में अधिकारी के रूप में राष्ट्र की सेवा को समर्पित हैं। बालपन से ही साहित्य की विभिन्न विधाओं में रूचि होने के कारण लेखन निरंतर चलाते रहे हैं एवं समय-समय पर अलग-अलग ज्ञान मंचों से उन्होंने अपनी प्रतिभा मनवाया है । इनकी अन्य प्रकाशित पुस्तक यादों के भँवर है। उनके इस उत्तरोतर उपलब्धि पर स्टाफ एवं मित्रजनों परिवारजनों साहित्य संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!