”डॉ. किशन टंडन क्रांति को डी. लिट्. की उपाधि”
-साहित्य वाचस्पति डॉ. किशन टण्डन ”क्रांति ” 30 से अधिक राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं।
रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को साहित्य में उनके असाधारण योगदान के लिए साउथ वेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. द्वारा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी. लिट्.) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। वे मस्तूरी निवासी स्व. श्री राम खिलावन टंडन एवं श्रीमती मोगरा देवी के सुपुत्र हैं।
ज्ञातव्य है कि डॉ. किशन टंडन ”क्रांति ” हरफनमौला साहित्य लेखक हैं। अब तक गद्य और पद्य की लगभग सभी प्रमुख विधाओं में उनकी 52 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें 26 काव्य संग्रह, 2 ग़ज़ल संग्रह, 2 बाल कविता संग्रह, 2 हास्य व्यंग्य संग्रह, 10 कहानी संग्रह, 2 उपन्यास, 7 लघुकथा संग्रह तथा 1 यात्रा संस्मरण शामिल हैं। इसके अलावा 13 साझा काव्य संकलनों के सम्पादक भी हैं।
भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल रहे डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति को सुदीर्घ साहित्य सेवा हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रतिष्ठित भारत भूषण सम्मान, टैलेंट आइकॉन, प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड, बेस्ट नेशनल अचीवर्स अवार्ड, अमेरिकन एक्सीलेंट अवार्ड, नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड सहित 30 से अधिक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान एवं अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं।
डॉ. किशन टण्डन ”क्रान्ति ”की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों छत्तीसगढ़ साहित्य बिरादरी के कई कलमकारों ने ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।