रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)गर्वित मातृभूमि बेमेतरा के सौजन्य से 29 मई को साहित्यिक छत्तीसगढ़ी द्वितीय वार्षिक अधिवेशन के उपलक्ष्य में कविता रचना गीत प्रेषित किये जाने पर कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। बेमेतरा जिला से आये साहित्यकार कवि अधि. मणिशंकर दिवाकर गदगद हास्य कवि निवासी ग्राम – चंदनू व रमेश भास्कर रसिय्यार गीतकार को मानसरोवर साहित्य अकादमी रायपुर छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें मानसरोवर साहित्य अकादमी में निरंतर रचना प्रेषित करने और छत्तीसगढ़ी भाषा में विशेष योगदान देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। रायपुर में आयोजित मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के संस्थापक मानसिंह सुथार, चोपेश्वर साहू,संयोजक लता शर्मा, विशिष्ट- अतिथि कुलेश्वर साहू हरिओम,रामेश्वर शर्मा चेतन भारती की गरिमामयी उपस्थिती में उनके करकमलो द्वारा साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
बेमेतरा से जुगेश बंजारे, रामकुमार बंजारे, अशोक बंजारे, वेदप्रकाश खाण्डेकर, चेतन बंजारे, अश्वनी कुमार दिवाकर, चौतराम टंडन, नरेंद्र कुमार भारती, इंजीनियर गी तकार, कवि सुरेश बंजारे, अश्वनी कुमार पात्रे गीतकार कवि व अन्य मित्रों ने
मित्रगण साहित्यकार साथियों ने ढेरो शुभकामनाएं दी है।