Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

‘मीरा आर्ची चौहान को मिला एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड’

रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। गत 21 मई को समता साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तांडेकर की अध्यक्षता में बंग सांस्कृतिक भवन,मुक्तधारा नई दिल्ली में आयोजित पंद्रहवी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कांफ्रेस में मीरा आर्ची चौहान, व्याख्याता, शा. उ. मा. विद्यालय डुमाली, जिला उत्तर बस्तर, कांकेर (छ. ग.)को डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम अंतराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही कैलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी ,यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका द्वारा आर्गेनिक केमिस्ट्री के डाइस एवं ड्रग्स पर पी. एच. डी.की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया |

साहित्य और विज्ञान दोनों को आत्मसात कर मीरा आर्ची चौहान ने अपने जीवन में लेखनी के साथ -साथ विज्ञान के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। परिणति सामने है साहित्य का ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड और रसायन शास्त्र के डाइस और ड्रग्स पर कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी USA से एक साथ दिल्ली में आयोजित समता साहित्य अकादमी द्वारा एक साथ सम्मानित हुई है ।

मीरा आर्ची विद्यार्थी जीवन से ही मेधावी रही हैं।विगत तीन दशक से कविता,लेख व कहानी लिख रही हैं। आप कांकेर की पहली छात्रा हैं, रसायन शास्त्र में एम.एस-सी करने वाली, आपने 1995में पीजी कॉलेज जगदलपुर से 1995 में एम.एस-सी कार्बनिक रसायन में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है।

1996 में आपने सेंट माइकल से व्याख्याता के रुप मे शिक्षकीय जीवन आरंभ किया । शिक्षा कर्मी -1 के पद पर आप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधावा में पदस्थ हुईं। 13 वर्षों तक आपने दुधावा में सेवाएं दी। नवंबर 2009 से आप डुमाली में पदस्थ हैं। आप की कविताएं आकाशवाणी जगदलपुर से प्रसारित होती हैं।

वर्ष 2018 में आपको राज्य शिक्षक पुरस्कार और 2022 में राज्य शिक्षक गजानन माधव मुक्तिबोध सम्मान से तत्कालीन राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके के द्वारा सम्मानित किया गया। अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए आपको राजस्थान खाटू से कबीर मठ द्वारा दिल्ली में कबीर कोहिनूर सम्मान फरवरी 2023  में सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ रत्न, छत्तीसगढ़ महिला साहित्य रत्न सम्मान से भी आप विभिन्न साहित्य मंचों द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं। कांकेर एवं छत्तीसगढ के साहित्यकारों ने इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!