रश्मि विपिन की कृति ”मुस्कुराता पतझड़” का विमोचन 14 फरवरी को
–मुस्कुराता पतझड़ विमोचन की बेला पर कलमकारों में उत्साह।
कोंडागांँव(सशक्त हस्ताक्षर)। बस्तर की लोकप्रिय महिला साहित्यकार श्रीमती रश्मि विपिन अग्निहोत्री लिखित एकल काव्य संग्रह मुस्कुराता पतझड़ का विमोचन आगामी 14 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद, ककसाड़ पत्रिका, हिंदी साहित्य भारती, ट्राईबल रिसर्च एंड वेलफेयर फाउंडेशन हिंदी भारतीय कोंडागांँव के तत्वाधान में होने जा रहा है। आयोजन में छत्तीसगढ़ के तमाम साहित्य हस्तियां शिरकत करने जा रही है।
बताते चलें, काव्य संग्रह का विमोचन उपस्थित गणमान्य अतिथिगणों के करकमलों से किया जाना है। तदोपरांत वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा विमोचित कृति मुस्कुराता पतझड़ एवं रश्मि विपिन के रचना संसार पर आधारित आलेख का पाठ भी किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथिगण तथा अंचल के कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं राष्ट्रीय पत्रिका ककसाड़ के संपादक डॉ राजाराम त्रिपाठी करेंगे। रायपुर भिलाई कांकेर कोंडागांव जगदलपुर सहित विभिन्न स्थानों से साहित्यकार एवं कला मर्मज्ञ तथा शिक्षा विभाग के लोगों की उपस्थिति में बस्तर की कृति मुस्कुराता पतझड़ के विमोचन की बेला से पूर्व पूरी टीम उत्साहित नजर आ रही है। उत्साहित हो भी क्यों ना! आखिरकार बस्तर क्षेत्र की वो लाडली लेखिका की लिखित कृति है,जिनकी पूर्व में कभी हंसता कभी, सुलगता बस्तर जैसी कृति चर्चित रहा है। लोगों को लगता है कि बस्तर पर उन्हें कुछ और खास पढने मिलेगा। यही कारण है कि मुख्य रूप से बस्तवासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यदि इस कृति के संदर्भ संक्षेप में बताना चाहें तो नारी जीवन के विभिन्न पहलूओं, दशा दिशा आदि पर आधारित मुस्कुराता पतझड़ विरोधाभास अलंकार से अधिक प्रभावी बन गया है। इस काव्य में शुभकामना संदेश दिया है – डॉ राजाराम त्रिपाठी ( आइफा चेयरमैन, वरिष्ठ साहित्यकार एवं सम्पादक)दिल्ली, शिप्रा त्रिपाठी सम्पदा समाजसेवी, नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल( पूर्व आई ए एस ) लोकेश गायकवाड़ जिलाध्यक्ष एवं राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ, सविता सोनी प्रदेशाध्यक्ष महिला सोनी समाज रायपुर, मनोज जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक सशक्त हस्ताक्षर, रजिया खान समाजसेवी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मुस्कुराता पतझड़ काव्य संग्रह का सम्पादक किया है निर्मेश त्यागी नोएडा गाजियाबाद ने । प्रकाशन वर्तमान अंकुर दैनिक समाचार पत्र नोएडा गाजियाबाद है ।
गौरतलब है कि साहित्य क्षेत्र में इससे पूर्व 32 साझा संग्रह एवं दो एकल काव्य संग्रह श्रीमती रश्मि विपिन अग्निहोत्री के प्रकाशित हो चुकें हैं। जो साहित्य जगह के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। श्रीमती रश्मि विपिन अग्निहोत्री मध्य बस्तर कोण्डागांव अंतर्गत केशकाल तहसील मुख्यालय में संयुक्त परिवार कीं बहु, एक कुशल गृहणी, शिक्षिका और अपने समाज अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए साहित्य सेवा में भी योगदान दे रहीं हैं, जो औरों के लिए प्रेरणास्पद है।
रश्मि विपिन अग्निहोत्री के बहुत- कम समय में साहित्यिक योगदान की चर्चा साहित्य बिरादरी में हो रही है। कई कलमकारों ने उनकी इस कृति विमोचन अवसर पर अग्रिम शुभकामनाएं भेजी है।