साहित्यकार परिचय- मीरा आर्ची चौहान
जन्मतिथि-07/05/1972 बरदेभाटा,कांकेर
माता-पिता- श्री दरबारी राम आर्ची,श्रीमती मंगल आर्ची‚ पति – संतोष चौहान
शिक्षा-एम.एस-सी( रसायन) एम. ए.(हिन्दी,अंग्रेजी,लोक प्रशासन),बी. एड.,आयुर्वेद रत्न
प्रकाशन- स्वतंत्र लेखन,कविता,कहानी,लघुकथा,नाटक, प्रकाशित कृति-अंशु (काव्य संग्रह)
सांझा संकलन-1.नव्या 2.छग के छत्तीस रत्न, 3.सरस्वती, 4.प्रकृति, 5.नव लोकांचल गीत, 6.काव्य धरोहर।
1. आकाशवाणी जगदलपुर से कविताओं का प्रसारण।
2-1998 से 2008 तक लगभग200 राज्य स्तरीय मानस मंचों में नारी जागरण व समाज सुधार पर व्याख्यान
3- बेटी बढ़ाओ ,बेटी बचाओ के तहत अब 8 बच्चियों को स्वयं के व्यय से पढाया।
सम्मान-साहित्य के क्षेत्र में सम्मान-नारी शक्ति सम्मान (समता मंच रायपुर)
1.राज्य शिक्षक सम्मान 2018(राज्य पाल सुश्री अनुसुइया उयके द्वारा)
2.सर्वपल्ली राधाकृष्णन् सम्मान2014.
3. मातोश्री रमाबाई सम्मान2011.
4-सावित्री देवी फूले सम्मान2007.
सम्प्रति-व्याख्याता…
सम्पर्क- – बरदेभाटा,कांकेर मोबाइल-9406108146
” नारी तू चल”
नारी तू चल बेफिक्री की राह,
नाप धरती का कोना-कोना।
नन्हें बच्चों-सी उन्मुक्त हंसी,
बनाती है तुझे तो हरा सोना।।
तू लिख बेबाक सारे अफसाने,
सुन छोड़ दे अब रोना-धोना।।
सारी शक्त्यिॉं हैं तेरे ही अंदर,
महका इत्र-सा हर एक कोना।।
दुत्कार दे दुर्योधन की सभा को,
लिख इतिहास समय न खोना।।
जोह मत बाट कोई राम आयेगा,
पाषाण बनकर साहस न खोना।।
मत दो अब कोई अग्नि-परीक्षा,
तुम हो चौबीस कैरेट खरा सोना।।