‘पुष्पा रोकड़ेे छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता संरक्षण संवर्धन समिति में’
(मनोज जायसवाल)
-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं पुष्पा रोकड़े।
रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर) राज्य शासन द्द्वारा छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम, 2023 के नियम 8 के तहत् निम्नानुसार
छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति का गठन किया गया है, जिसमे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष एवम प्रखर समाचार की संवाददाता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अध्यक्ष के रुप में दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रशासनिक सेवा (से.नि.) एवम सदस्य के रूप में पुष्पा रोकड़े, संवाददाता, प्रखर समाचार, बीजापुर दिवाकर मुक्तिबोध, वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर, नथमल शर्मा, प्रधान संपादक ईवनिंग टाईम्स बिलासपुर को बनाया गया है।
इसके अलावा प्रशासनिक से संचालक, लोक अभियोजन द्वारा नामित संयुक्त संचालक स्तर का सदस्य – अधिकारी आयुक्त/ संचालक, जनसम्पर्क द्वारा नामित अपर संचालक स्तर के सदस्य-सचिव – अधिकारी को भी इस समिति में रखा गया।
पुष्पा रोकडे को समिति में सदस्य बनाये जाने पर कांकेर जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, प्रमिला नेताम,ज्ञानवती भदौरिया, कृष्णा गंजीर बालोद, सहित नगर के कई पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।