Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

संस्कृति मंत्री छ.ग. के हाथों पुस्तक का विमोचन

रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)। बिलासा साहित्य संगीत धारा व छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 8 मई को  बजे वृंदावन हाल रायपुर में छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन पुस्तक का विमोचन प्रदेश के यशस्वी संस्कृति व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कर कमलों से होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष दुधाधारी मठ के महंत डा. राजे  रामसुंदर दास  होगे,विशिष्ट अतिथि  विनय मोहन पाठक  पूर्व राजभाषा आयोग अध्यक्ष, डा.गजराज पगरिया कुलपति मेट्स विश्व विद्यालय, डा. सोनल राजेश शर्मा संवाददाता गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड रायपुर, डा.अनिल भतपहरी सचिव राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़, डा. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, डा.स्नेहलता पाठक, डा.लखन पड़रिया वरिष्ठ साहित्यकार छत्तीसगढ़ होगे।
संपूर्ण दर्शन ग्रंथ ” जो एक विशाल छंदमयी साझा संकलन है, जिसमें 1007 पृष्ठ हैं एवं छत्तीसगढ़ के 72 विषयों के साथ साथ 117 प्रकार के छंदों में विषयों को छंदबद्ध किया गया है। छत्तीसगढ़ एवं विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों ने अपना अमूल्य योगदान देकर इस ग्रंथ को मूल रूप दिया है।यह अनमोल ग्रंथ छत्तीसगढ़ के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।शिक्षा की दृष्टि से छात्र छात्राएँ इसका अध्ययन कर लाभान्वित होंगे।

छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन में मुख्य संपादक सुकमोती चौहान”रुचि”महासमुंद और सह संपादक आशा आजाद कृति ( कोरबा) तथा श्री माधुरी डड़सेना”मुदिता”धमतरी छत्तीसगढ़ की तीन बेटियों ने अपने एक वर्ष के अथक प्रयास और संघर्ष से यह ग्रंथ तैयार किया है। इस ग्रंथ में छत्तीसगढ़ बनाने के लिए किये गये 5 वर्षीय अखण्ड आंदोलन व संघर्ष, छत्तीसगढ़ के इतिहास, विकास गाथा, राज्य की उत्पत्ति, आधार, आकार, संरचना,सीमाएँ, जनसांख्यिकी, सामाजिक ढांचा, राजनैतिक परिवेश, आर्थिक स्थिति, राज्य की संस्कृति, कला और साहित्य, राज्य की उपलब्धियां, प्राकृतिक सौंदर्य और भौगोलिक स्थिति, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख व्यक्तित्व और राज्य की विशेषताएँ. आदि राज्य के 72 विषयों पर छंदबद्ध रचना (पद्य) लिखा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 57 साहित्यकार एवं भारत के विभिन्न राज्यों से 13 साहित्यकारों ने अपने छंदबद्ध साहित्य सृजन कर अपना विशेष योगदान दिया है।सबसे खास बात है कि इस ग्रंथ में सबसे अधिक महिलाओं (41) ने अपनी भूमिका निभाई है।

इस तरह पद्य(छंदबद्ध) में छत्तीसगढ़ का वर्णन करना अभिनव पहल करने का प्रयास किया गया छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन छंदमयी विशाल साझा संकलन *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है, जिसे समारोह के दिन गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था से अवार्डेड किया जायेगा। विशेष बात यह कि इस संपूर्ण आयोजन में कोरबा की कवित्री साहित्यकार आशा आजाद कृति का अथक प्रयास रहा है।कोरबा के समस्त साहित्यकार इस उपलब्धि से हर्षित हैं।

3 COMMENTS

  1. छंदों द्वारा छत्तीसगढ़ को छंदावली में सृजन करने वाले सभी सम्माननीय साहित्यकारों को हार्दिक बधाईयाॅं। संकलित प्रकाशन विमोचन हेतु आदरणीय सृजनकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏💐🎊💐 अदभुत गौरांवित पल। समाचार से अवगत कराने हेतु आदरणीय संपादक महोदय का हार्दिक आभार धन्यवाद 🙏

    • बहुत बहुत आभार…..आप भी अपनी रचनाएं सशक्त हस्ताक्षर को प्रकाशन हेतू भेज सकती है। धन्यवाद

  2. 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏 इस अनुपम उपलब्धि के लिए आप सभी साहित्यकारों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाओं के साथ। यह बिलासा छंद महालय के पावन स्पर्श का कमाल है। सभी के अथक प्रयासों के लिए उनको साधुवाद💐💐💐💐💐💐💐💐💐🙏🙏🙏🙏🙏

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!