Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें पुस्तक संग्रह विमोचन लोकार्पण साहित्य कला जगत की खबरें

”धन्य धरा पुकारती लोकार्पण एवं विभुतियों का सम्मान”

(मनोज जायसवाल)

-होटल आनंदम की गरिमामयी सभा में शाम 4 बजे होगा  लोकार्पण । विगत 20 अप्रेल को जबलपुर में हुआ था विमोचन।

कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। नगर की सर्जना  महिला साहित्य समिति,कांकेर के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ज्योतिष मनीषी,साहितयकार संपादक सूर्य पंचाग डॉ. गीता शर्मा की साहित्यिक काव्य कृति धन्य धरा पुकारती का लोकार्पण जानकी नवमीं के पावन पर्व पर 16 मई को अपरान्ह 4 बजे होटल आनंदम सभागार सिटी माल कांकेर में किया जा रहा है। इस कृति का विगत 20 अप्रेल को जबलपूर में विमोचन हो चुका है।

आयोजन में मुख्य अतिथि हर्षकांत तिवारी, पूर्व कुलपति बरकतुल्लाह वि.वि. भोपाल मुख्य ट्रस्टी श्रीराम सत्यलोक हित ट्रस्ट छत्तीसगढ़,अध्यक्षता सुरेशचंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रगतिशील लेखक संघ,कार्यक्रम संयोजिका सर्जना साहित्य समिति कांकेर,ज्योतिष मनीषी डॉ. गीता शर्मा, विशिष्ट अतिथि अजय मंडावी कांकेर,डॉ. सरला आत्राम प्राचार्य भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर ,श्रीमती शांति तिवारी पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार जगदलपुर, डॉ. रीता तिवारी रायपुर, शिवसिंह भदौरिया अध्यक्ष संगत साहित्य परिषद कांकेर,रिजेंद्र गंजीर संभागीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम कांकेर, की उपस्थिति के साथ ही कला साहित्य समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. मनीष जैन,(चिकित्सा क्षेत्र)डॉ. अलका यादव(साहित्य क्षेत्र),राजेश शुक्ला(साहित्य क्षेत्र) ,अभिषेक मानिकपुरी(साहित्य क्षेत्र),श्रीमती गीता अशोक शर्मा (ज्योतिष क्षेत्र),संतोष श्रीवास्तव सम,(साहित्य क्षेत्र)श्रीमती वंदना गोपाल शैली(साहित्य क्षेत्र),अवधेश लारिया(कला,गायन क्षेत्र),मनोज जायसवाल(साहित्य क्षेत्र) ,श्रीमती रश्मि विपिन अग्निहोत्री (साहित्य क्षेत्र),डॉ. कमलकांत अत्गियां (साहित्य क्षेत्र), मिथलेश कर शर्मा(साहित्य क्षेत्र), श्रीमती रीना लारिया(समाजसेवा क्षेत्र),अशोक यादव (साहित्य क्षेत्र),अखिलेश अरकरा(साहित्य क्षेत्र),अजय पप्पू मोटवानी (समाजसेवा क्षेत्र),हेमेंद्र साहसी(शिक्षा क्षेत्र),मंजू शर्मा(रामायणी) को सम्मानित किया जायेगा।

आयोजन की सहयोगी संस्था संगत साहित्य परिषद,कांकेर,प्रगतिशील लेखक संघ, कांकेर राष्ट्रीय कवि संगम, कांकेर हैं।

error: Content is protected !!