Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें साहित्य कला जगत की खबरें

सर्जना महिला साहित्य समिति ने पर्वतारोही नैना धाकड़ का किया सम्मान

(मनोज जायसवाल)

कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। नवरात्रि पर्व की पंचमी व महादेवी वर्मा की जयंती पर सर्जना महिला साहित्य समिति के 33 वें संस्थापना दिवस पर सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर ने प्रदेश की 11 महिला साहित्यकारों सहित छत्तीसगढ़ की प्रथम अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही नैना धाकड़ का सम्मान किया गया।

 

आयोजन में मुख्य अतिथि सरोजसिंह ठाकुर नपाध्यक्ष अध्यक्षता बीके रमा बहन विशिष्ट अतिथि श्रीमती जाहन्वी पांडे ( साहित्यकार) थी। दीप प्रज्वलन,स्वागत गीत, अतिथियों के स्वागत पश्चात मंचस्थ सुश्री नैना धाकड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि कितनी कठिनाईयों से माउंट एवरेस्ट की चोटी को पूरा कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड अपने नाम किया। प्रदेश की ग्यारह महिला साहित्यकारों को सर्जना शिखर सम्मानष् सम्मान शाल श्रीफल मोमेन्टो से किया गया। जिनमें अनुरमा शुक्ला रायपुर,गरिमा पोयाम कोण्डागांव, रश्मि वर्मा रायगढ़,आशा गुप्ता,छतरपुर मध्यप्रदेश,टी लक्ष्मी दन्तेवाड़ा,नलिनी बाजपेयी संबलपुर,राखी कोर्राम नरहरपुर,पद्माक्षी उपाध्याय जगदलपुर,रानी शर्मा कांकेर, मीरा आर्ची चौहान कांकेर,डॉ. गीता शर्मा कांकेर थी।

परमात्मा की शक्ति नारी-रमा
इस अवसर पर पुस्तक साझा काव्य संग्रह का विमोचन-सृजन से शिखर तक अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ममतामयी नारी का हर रुप पूज्य है, सर्जना महिला साहित्य को शुभकामनायें दीं।नारी अपनी ऊर्जा बनाये रखे। श्रीमती जाहन्वी पाण्डे ने अपने अनुभव साझा करते हुये काव्यपाठ किया।अतिथि बी के रमा बहन ने नारी को परप पिता परमात्मा की शक्ति का अवतार बताया।डॉ गीता शर्मा ने सर्जना महिला साहित्य समिति के उद्देश्य पर चर्चा हुये कहा कि नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करना,उनकी रचनाओं का प्रकाशन करना सर्जना महिला साहित्य समिति द्वारा। प्रदेश की श्रेष्ठ महिला साहित्यकार को नगद राशि 5100 शाल, मोमेन्टो,सम्मान पत्र सर्जना शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाना था।2023 का सर्जना शिखर साहित्य सम्मान  5100नगद राशि सहित 26 मार्च को कांकेर की   मीरा आर्ची को प्रदान किया। उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

ये थे उपस्थित
रानी‌ शर्मा,श्रीमती विमला शर्मा(अधिवक्ता),डॉ सीमा परिहार,डॉ शशी चौहान,श्रीमती निर्मला ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता रावटे, श्रीमती नमिता मूर्ती,श्रीमती मंजू शर्मा,श्रीमती‌ उत्पला शर्मा,श्रीमती ऊषा दुबे,श्रीमती सविता परुथि, श्रीमती दमयंती राजपूत,श्रीमती भावना हड़प,  डॉ. राखी  कोर्राम,अनिल कुमार मौर्य, हरिकांत व्यास, ए एस आर मूर्ती, मनोज जायसवाल,अन्नपूर्णा शुक्ला, श्रीमती ममता उपाध्याय, सत्य प्रकाश मिश्रा, एस के पटेल,  शिवसिंह भदौरिया,सुरेशचन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती अनुरमा शुक्ला, श्रीमती राखी कोर्राम, श्रीमती मीरा आर्ची चौहान,प्रतिक्षा व्यास, डॉ गीता शर्मा, अनुराग उपाध्याय, सीताराम शर्मा,तुलाराम साहू आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम की गरिमा,शोभा बढ़ाई। अंत में शान्ति पाठ के पश्चात,आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता रावटे ने किया।

 

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!