Newsbeat

छत्तीसगढ़ की बेटी नैना धाकड़ ने बस्तर आईजी पी सुंदरराज के हाथों से फ्लैग इन 2022 लिया

(मनोज जायसवाल)

जगदलपूर(सशक्त हस्ताक्षर)। लेह लद्दाख की ऊंची चोटियों माउंट मेन्टोक कांगड़ी 3 जिसकी ऊँचाई 6250 मीटर, मेन्टोक कांगड़ी 2 जिसकी ऊंचाई 6150 मीटर, व मेन्टोक कांगड़ी 1जिसकी ऊंचाई 6100 मीटर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने 18 अगस्त 2022 को परचम फहराया हैं। 8 अगस्त से 23 अगस्त तक के इस अभियान में, हर घर तिरंगा, आमचो बस्तर, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया क्षेत्र, राज्य,व देश का परचम फहराया हैं।

आज 6 सितम्बर 2022 को माननीय बस्तर आई जी पी सुंदरराज के हाथों से फ्लैग इन 2022 लिया । बस्तर पुलिस की स्मृति चिन्ह आई जी पी सुंदरराज सर ने बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

गौरतलब है कि देश मे चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में बस्तर छत्तीसगढ़ की बेटी ने 08 प्रण लिया था,जिसमें उन्होंने सफलता पायी। और इस सफलता के साथ वापस लौट चुकी है।

 

 

मुख्य रूप से इनमें उनके कुल 08 उद्वेश्यों में सफलता प्राप्त हुई।
1. ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा लहरा कर राष्ट्रीय गीत गायन किया।
2. छत्तीसगढिया सबले बढ़िया बेनर व छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी की धार, महानदी हैं, श्रृंगार का गायन किया।
3. श्रीराम का झंडा.फहराते जयकारा लगाया।
4.स्वामी विवेकानंद का बेनर फहराया। (उठो जागो और तब तक नही रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये)
6. बेटी नही किसी से कम ,बेटी को मिलेगा देश को दम( बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ )बेनर
8. अमचो बस्तर का बेनर। इसके साथ ही योग का संदेश देते योगा किया।योग करो फिट रहो का संदेश तीनों पहाड़ो की चोटी से दिया। योग करते हुए खुद उस ऊंचाई पर से प्रेरित किया हैं। 

ऑर्मी, सशस्त्र बल, फॉरेनर्स, सिविलियन, नेपाली। पर खराब मौसम को देख सभी बेस कैम्प से ही नीचे चले गए। लेकिन नैना की टीम पूरे 8 दिनों तक वही टिकी रही। एक बार फिर हमने कोशिश किया , और 17 अगस्त की रात 1बज कर 20 मिनट में सीधे बेस कैम्प 5300 मीटर मेन्टोक कांगड़ी 3, जिसकी ऊंचाई 6250मीटर हैं, सफलता के लिय निकल पड़े। और 18अगस्त 2022 को 1बजे टॉप पर पहुँच देश का तिरंगा लहराया।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!