कविता काव्य राज्य

”बधाई जन्मदिवस की” श्रीमती कामिनी कौशिक शिक्षिका साहित्यकार धमतरी छ.ग.

साहित्यकार परिचय-श्रीमती कामिनी कौशिक

जन्म- 28 जुलाई 1962 ई. ग्राम निपानी,जिला-दुर्ग(छ.ग.)

माता-पिता – स्व.ठा.प्रेमप्रताप सिंह जी, स्व.श्रीमती यशोदा देवी जी।

शिक्षा- बी.एड.एम.ए.(हिन्दी,राजनीति,समाज शास्त्र,भारतीय इतिहास) पी.जी.डी.ई.वी.(मूल्य शिक्षा गोल्ड मेडलिस्ट)

प्रकाशन- समय-समय पर पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से गीत,गजल और कविताओं का प्रकाशन।

सम्मान- लायनेस प्रेसीडेंट के रूप में 7 स्टार प्रेसीडेंट मोस्ट एक्सीलेंट लायनेस आफ द एरिया एवं अन्य महत्वपूर्ण एवार्ड्स। लायनेस एरिया आफिसर के रूप में डी. की सर्वश्रेष्ठ एरिया आफिसर,एरिया आफिसर क्वीन एवार्ड्स। श्री बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान(प्र्रातीय दलित साहित्य समिति,धमतरी) लेडी आफ द ईयर सम्मान-लेडीज क्लब धमतरी।

सम्पर्क- रिसाई पारा,धमतरी, जिला-धमतरी(छत्तीसगढ) मो. 98932 14499

 

 

”बधाई जन्मदिवस की”

मुबारक हो तुमको, जन्मदिन हो तुम्हारा।
बधाई हो बधाई हो शुभ दिन है प्यारा।।

 

गुलदस्ते   यह सजा के लायी,
रंग-बिरंगे सपनों का
झूमों नाचो खुशी मनाओ,
स्नेह मिला है अपनों का।

 

सूरज-चांद भी चमक रहे, चमक रहा सितारा।
बधाई हो बधाई हो शुभ दिन है प्यारा।।

 

चारों ओर है, खुशियां छायी,
खुशियों का संसार सजा।
जन्म-जन्म का प्यार मिला है,
प्रेम, अलौकिक दिव्य मजा।

 

वसुधा की अद्भुत सुगंध ने भेजा पैगाम है प्यारा।
बधाई हो बधाई हो शुभ दिन है प्यारा।।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!