काव्य संग्रह ”इस बगिया” विमोचित, साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव ‘सम’ कांकेर का 6 वां संकलन
कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में कांकेर के कवि संतोष श्रीवास्तव सम की कविता संग्रह इस बगिया में का विमोचन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी के कर कमलों से पुस्तक का विमोचन किया गया।
उक्त अवसर पर कांकेर जिला की कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर,राजेश शर्मा के साथ ही नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
53 कविताओं का संग्रह
कविता संग्रह इस बगिया में राष्ट्रीय भावनाओं का जागरण करने एवं राष्ट्र भक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से लिखी गई 53 कविताओं का संग्रह है। संतोष श्रीवास्तव सम की यह छठवीं कृति है।
इसके पूर्व उनकी चार कविता संग्रह, एक कहानी संग्रह एवं एक रेखाचित्र प्रकाशित हो चुकी हैं।
यह थे,उपस्थित
इस अवसर पर कांकेर के साहित्यकारगण प्रोफेसर एन आर राव, डॉ गीता शर्मा, अशोक राठी, राजेश शुक्ला, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शिव सिंह भदौरिया, गणेश यदु, अनुपम जोफर, जनक सिन्हा, देवराज, पल्लवी झा, सेवक राम, आशा गुप्ता, मीरा आर्ची, उषा सिन्हा, कैलाश तारक, संगीता साहू, दिगंबर धनकर, पूर्णिमा पांडे, कीर्ति गुरुवर आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।