कविता

‘चंदन’ मीरा आर्ची चौहान शिक्षिका साहित्यकार,कांकेर छत्तीसगढ़

साहित्यकार परिचय-  मीरा आर्ची चौहान 

जन्मतिथि-07/05/1972 बरदेभाटा,कांकेर

माता-पिता- श्री दरबारी राम आर्ची,श्रीमती मंगल आर्ची

शिक्षा-एम.एस-सी( रसायन) एम. ए.(हिन्दी,अंग्रेजी,लोक प्रशासन),बी. एड.,आयुर्वेद रत्न

प्रकाशन- स्वतंत्र लेखन,कविता,कहानी,लघुकथा,नाटक, प्रकाशित कृति-अंशु (काव्य संग्रह)

सांझा संकलन-1.नव्या 2.छग के छत्तीस रत्न, 3.सरस्वती, 4.प्रकृति, 5.नव लोकांचल गीत, 6.काव्य धरोहर।

1. आकाशवाणी जगदलपुर से कविताओं का प्रसारण।
2-1998 से 2008 तक लगभग200 राज्य स्तरीय मानस मंचों में नारी जागरण व समाज सुधार पर व्याख्यान

3- बेटी बढ़ाओ ,बेटी बचाओ के तहत अब 8 बच्चियों को स्वयं के व्यय से पढाया।

सम्मान-साहित्य के क्षेत्र में सम्मान-नारी शक्ति सम्मान (समता मंच रायपुर)

1.राज्य शिक्षक सम्मान 2018(राज्य पाल सुश्री अनुसुइया उयके द्वारा)
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् सम्मान2014.
3. मातोश्री रमाबाई सम्मान2011.
4-सावित्री देवी फूले सम्मान2007.
सम्प्रति-व्याख्याता…
सम्पर्क-बरदेभाटा,कांकेर मोबाइल-9406108146

 

‘चंदन’

चंदन -सा हो व्यक्तित्व
खुशबू चहूँ ओर फैले|
लिपटा रहे दु:खों का
पहाड़ भले जीवन में|
यश- कीर्ति की गाथा
चंदन-सा सर्वत्र महके||

न व्यथित हों किसी भी
मुसीबत से मानव तुम|
ये तो आते हैं अक्सर,
फौलादी हौसले लिए|
न भूलें मुस्कुराना और
छवि चंदन -सा महके||

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!