Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें देश

सेवा तो हर कोई करता है लेकिन वीर सपूत बनकर सेवा देना ही वास्तविक देशभक्ति है- मुकेश शर्मा

(मुकेश शर्मा की रिर्पोट)

चारामा(सशक्त हस्ताक्षर)। भारतीय थल सेना में सैनिक रहे सुरेंद्र कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के पश्चात शनिवार को गृहग्राम आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया।

 

मौके पर छत्तीसगढ प्रदेश हिंदू वाहिनी संगठन के कांकेर जिलाध्यक्ष(ग्रामीण) मुकेश शर्मा ने वार्ता में बताया कि हम सेवा निवृत भारत माता के लाल भारतीय थल सेना से कर्तव्य पालन कर पधारे सुरेंद्र कुमार सिन्हा का हृदयपूजित आभार व्यक्त करते हैं।

भारतीय थल सेना में सैनिक रहे सुरेंद्र कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के पश्चात शनिवार को गृहग्राम आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया। सेना में 19 वर्ष तक सेवा देने के बाद गृह ग्राम में कदम रखते ही स्वजन, गणमान्य नागरिकों व रहवासियों ने उन्हें फूलों से स्वागत किया।

 

उनके सम्मान में युवाओं ने सैन्य अंदाज में विभिन्न तरह से स्वागत किया। आगे मुकेश शर्मा ने बताया कि
बचपन से ही देश भक्ति का जुनून सम्माननीय सुरेंद्र कुमार सिन्हा के सर पर सवार था। सर पे कफ़न लिए भारत माता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का निर्णय लिया और सैन्य भर्ती में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सेना में भर्ती हो कर सेवा दिया।

 

सुरेंद्र कुमार सिन्हा की प्राथमिक शिक्षा गृह ग्राम मुड़खुसरा में ही हुई। आगे की पढ़ाई अंवारी फिर चारामा में हुई। डीएड की भी पढ़ाई इन्होंने कांकेर कॉलेज से ही को है।

 

वर्ष 2003 में आर्मी में शामिल हुए, लखनऊ में मेडिकल कॉर्प में 2 साल की प्रशिक्षण(ट्रेनिंग) लेने के पश्चात जम्मू कश्मीर में पदस्थापना(पोस्टिंग) हुई। जम्मू कश्मीर में सेवा देने के बाद उत्तर प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी सेवा दी। इस तरह से अलग अलग राज्यों में 19 वर्षों का अमूल्य योगदान भारतीय थल सेना के रूप में वीर सपूत बनकर सेवा दिया।

 

भारतीय सेना में 19 वर्ष की सेवा देने के बाद गृहग्राम पधारे सुरेंद्र कुमार सिन्हा के स्वागत में अलग अलग क्षेत्र से गणमान्य पधारे जिसमे स्वागत में माननीय गण पितांबर ताराम,(अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कांकेर,छत्तीसगढ़) आनंद नेताम (संरक्षक)घनश्याम जुर्री (संरक्षक) रवि साहू (अध्यक्ष) एम के मंडावी (नाथीया नवागांव) गिरीश गौतम (उपाध्यक्ष) राजेश जैन (सचिव) सुरेश गंगबेर (मीडिया प्रभारी) धनवार साहू(सह मीडिया प्रभारी) मुकेश गजेंद्र (नायब तहसीलदार नगरी)पी एल प्रजापति(1971 योद्धा) राजेश यादव (समाज सेवी)राजेश सिन्हा, पुरुषोत्तम नागवंशी, कृपाराम शोरी, मोहनलाल साहू, तेवर जैन,जग मोहन साहू (संरक्षक, जिला बालोद) उपस्थित हो कर विशेष स्वागत करते हुए देश को दिए सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!