भगत, सुखदेव ,राजगुरू सुश्री नलिनीप्रभा बाजपेयी शिक्षिका,साहित्यकार संबलपुर,भानुप्रतापपुर कांकेर छ.ग.
साहित्यकार परिचय-सुश्री नलिनी बाजपेयी
जन्म-22.07.1961 छत्तीसगढ प्रदेश के बलाैदाबाजार में।
माता-पिता-श्रीमती दुर्गा बाजपेयी,श्री नर्मदा शंकर बाजपेयी
शिक्षा–एम.ए. हिंदी,इतिहास, राजनीति शास्त्र,समाज शास्त्र
प्रकाशन-प्रकाशित पुस्तकें- एकल-प्रक्रिया में सांझा संकलन-14(नवलोकांचल गीत,सरस्वती प्राथम्य,काव्य साधना,काव्य धरोहर,उम्मीद,लहर,नव्या, लघुकथा संग्रह,माँ का उत्सव, कहानी संग्रह,आदि) आकाशवाणी जगदलपुर से कविता पाठ,मंचीय प्रस्तुति-क्षेत्रीय ,राज्य,एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में प्रस्तुति।राज भाषा आयोग के मंच पर।राष्ट्रीय कवि संगम मंच पर।स्थानीय, साप्ताहिक, मासिक काव्य गोष्ठियों में। ई पत्रिका में प्रकाशन उपलब्धियाँ-
क्रियात्मक अनुसन्धान (शोध पत्र)डाइट कांकेर जनजातीय एक परिदृश्य-(शोध पत्र) योग एक परिदृश्य-(शोध पत्र)
योग की उपयोगिता मानवाधिकार, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं निदान( प्रक्रिया में) प्रकाशित रचनाएं-स्थानीय समाचार पत्रों करीब-60 विधाएं-कविता,कहानी,लघुकथा,आलेख,निबंध, संस्मरण, यात्रा वर्णन,आदि। लेखन-हिंदी,छत्तीसगढ़ी । साहित्य कला जगत को समर्पित पोर्टल सशक्त हस्ताक्षर में नियमित रचनाओं का प्रकाशन।
सम्प्रति-प्रधान पाठक,शा.इंग्लिश मीडियम स्कूल संजय पारा भानुप्रतापपुर, महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ)छत्तीसगढ़ सर्व राष्ट्रीय ब्राह्मण,विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान (स्थानीय एवं प्रादेशिक समिति में महत्वपूर्ण दायित्व)
राष्ट्रीय कवि संगम मंच में महत्वपूर्ण दायित्व, जिलाध्यक्ष जिला-कांकेर मानव कल्याण साहित्यिक, सांस्कृतिक मंच,विभिन्न साहित्य पटल-(जिसमें जुड़ी हूँ) 1.राष्ट्रीय कवि संगम,2.सहित्योदय अंतर्राष्ट्रीय मंच,3. साहित्य -सागर मंच,4.आनन्द समूह अटूट रिश्ते,5.मानव कल्याण साहित्यिक सांस्कृतिक मंच अंबिकापुर,6.बस्तर पांति मंच जगदलपुर,7,.यूथ वर्ल्ड,8.सोशल एन्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट,9.अंकुर साहित्य मंच दिल्ली,10.कलम बोलती है11.राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ, 12.भारत के श्रेष्ठ रचनाकार,13.अवनि सृजन समूह इंदौर,15.काव्यांगन,16.आगमन मंच दिल्ली,17.साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर,18.काव्य संसद,19.साहित्य सृजन मंच कौशाम्बी,20.गीत गजल मंच 22.काव्य कुंज मंच
सम्मान- 1.मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान।2.हिंदी साहित्य परिषद बलौदाबाजार से कहानी,एवं कविता में सम्मान पत्र। शा.बुनियादी प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र। वक्ता मंच रायपुर द्वारा सम्मान पत्र।
साहित्य सागर सम्मान कांकेर साहित्य श्री सम्मान। महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान। प्राइड ऑफ वूमेन सम्मान।
शिक्षा एवं साहित्य सम्मान मानव कल्याण मंच।अंबिकापुर काव्य संसद सम्मान-2020 नवांकुर साहित्य सृजक सम्मान पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह रायपुर सेवा सामाजिक मंच (सशक्त नारी सम्मान) महिला सशक्तिकरण सम्मान ग्राम पंचायत संबलपुर। लोक कल्याण एवं साहित्य सृजन सम्मान ,संस्था ‘सिरजन’ नव लोकांचल गीत सम्मान सरस्वती प्राथम्य-काव्य साधना छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति सम्मान उत्तर बस्तर कांकेर आदि
इसके अलावा अनेक ई प्रमाण पत्र।
सम्पर्क- संबलपुर,भानुप्रतापपुर जिला कांकेर छत्तीसगढ
भगत, सुखदेव ,राजगुरू
नमन तुम्हारा अभिनंदन करूँ
मैं बारंबार।
भगत राजगुरु सुखदेव जैसा
सुमन खिले बार-बार।।
फिरंगियों की काली करतूत से
रंजीत धरा आकाश।
कायरों के घृणित गाथाओं से
भरा इतिहास।।
वतन के लिए
मोहब्बत की परिभाषा।
सच में शहीदों की
है अमर गाथा।।
माँ की ममता भूले
बहन की राखी को भी भूलाया।
जीवनसंगिनी के बदले
राष्ट्रप्रेम अपनाया।।
केसरिया,श्वेत,
हरीतिमा बाना पहन।
मेरा रंग दे बसंती
बार-बार गाया।।
आजादी का जज्बा
है असली जीवन।
बात बहुत बड़ी
छोटी उम्र में जग को बतलाया।।
क्या हुआ माँ मैं नहीं,
कई भगत जन्मेंगे समझाया।
भगत सिंह सुखदेव
राजगुरु ने भी यही दोहराया।।
फाँसी का फंदा चूम इंकलाब
जिंदाबाद का नारा लगाया।
होम कर दिया जीवन अपना
यौवन क्या है ये बतलाया।।
धन्य है वह माताएं जिन्होंने
तीनों शेरों को जन्माया।
नमन शहीदों तुम तीनों ने
आजादी का अलख जगाया।।
नमन तुम्हारा है
अभिनंदन है बारंबार।
भगत राजगुरु सुखदेव जैसा
सुमन के खिले हर बार।।