Newsbeat छतीसगढ़ की खबरें देश साहित्य कला जगत की खबरें

जन रामायण महोत्सव अयोध्या में नलिनी बाजपेयी साहित्योदय काव्य रत्न सम्मानित हुई

(मनोज जायसवाल)

कांकेर(सशक्त हस्ताक्षर)। पवित्र सरयू नदी के तट एवं भगवान राम की पावन जन्म भूमि अयोध्या के जानकी महल में अंतरराष्ट्रीय ‘जन रामायण महोत्सव’ का आयोजन बीते दिनों 19-20 नवंबर को हनुमानगढ़ी के महंत राज दास, अयोध्या के राज परिवार के उत्तराधिकारी वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र, डॉ. बुद्धिनाथ मिश्रा, अजय अंजाम, बेबाक जौनपुरी,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, उप जिला अधिकारी  संदीप श्रीवास्तव और आचार्य भागवत पाठक,सहित्योदय अन्तर्राष्ट्रीय पटल ले संस्थापक ,आयोजक आ.पंकज प्रियम जी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘जन रामायण’ एवं अन्य पुस्तकों का विमोचन के साथ भव्य आयोजन हुआ।

‘जन रामायण’ अपने आप में एक अनूठा सांझा काव्य ग्रन्थ है। जिसमें विश्व के सौ से अधिक रचनाकारों ने मिलकर रामायण के सभी प्रसंगों को सहज सरल और सरल भाषा में लिखा है। पिछले 5-6 दिसंबर को ‘जन रामायण’ पर 26 घंटे का ऑनलाइन कवि सम्मेलन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अयोध्या में विश्व भर के 111 रचनाकारों द्वारा लिखा गया ‘जन रामायण’ में कांकेर जिले की कवियित्री नलिनी बाजपेयी ने भी बालकांड से संबंधित ‘रावण के जन्म के बाद पृथ्वी एवं देवादि का करुण पुकार एवं भगवान का वरदान’ प्रसंग से संबंधित दोहे लिखकर अपनी सहभागिता से कांकेर जिला एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। उक्त गरिमामयी कार्यक्रम में उन्हें साहित्योत्सव काव्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
दो दिवसीय आयोजन में काव्यार्चन का कार्यक्रम ग्यारह सत्रों में चला,जिसमें सभी कवियों ने राम के चरणों में अपना काव्य- पुष्प समर्पित किया।

 

यह ग्रन्थ ‘जन रामायण’ और जन रामायण महोत्सव इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए नामित किया गया है। इस काव्य में देश भर के सौ से ज्यादा साहित्यकार, कलाकार, साहित्य प्रेमी और राम भक्तों का महाकुंभ लगा।  इस कार्यक्रम में पुस्तकों का विमोचन के साथ पद्मश्री प्राप्त लोक गायिका मालिनी अवस्थी जी ने राम और सीता पर सोहर गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबुद्ध साहित्य कारों के विचार,भाषा संगोष्ठी, एवं काव्यात्मक प्रस्तुति से अयोध्या झूम उठा। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में उन्हें इस सम्मान पर छत्तीसगढ़ साहित्य बिरादरी में भी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!