सागर(सशक्त हस्ताक्षर)। यहां की साहित्यकार ईद दिवाली मिलन संस्था जो तकरीबन 51साल से भाईचारा एकता के लिए शहर में काम कर रही है। द्वारा गत दिनों दीपावली मौके पर कवि एवं शायर बृंदावन राय सरल का सम्मान किया गया।
किया सम्मान
बताते चलें साहित्यकार ईद दीवाली मिलन संस्था के हरगोविंद विश्व एवं डॉ. गजाधर सागर है। इनके द्वारा नियमित बार्षिक कार्यक्रम के तहत आयोजित सम्मान समारोह में लोक प्रिय विधायक
शैलेन्द्र जैन की अध्यक्षता तथा सुनील पटेल के मुख्य अतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी आयोजन में ें वरिष्ट कवि शायर साहित्यकार बृंदावन राय सरल सागर का सम्मान,शाल श्रीफल सम्मान पत्र,एवं सम्मान राशि के साथ किया गया।
हुआ काव्यपाठ
कार्यक्रम की कड़ी में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा भी आयोजित था।जिसका संचालन लोकप्रिय शायर
आदर्श दुबे द्वारा किया गया। बृंदावन राय सरल की गजलों एवं शैरों की तारीफ श्रोताओं के द्वारा
की गई। बृंदावन राय सरल ने इस मौके पर कहा-
फूलों के जिस्मों ने जब अंगड़ाई ली।
मौसम ने तब हाथों में शहनाई ली।।
इसी तरह साहित्यकारों की रचनाओं के साथ कार्यक्रम सपन्न की गयी। अंतिम बेला में आभार डॉ. गजाधर सागर द्वारा किया। आयोजन में सागर के बहुत से साहित्यकार,कवि एवं शायर उपस्थित हुए।