Newsbeat देश साहित्य कला जगत की खबरें

बृंदावन राय ‘सरल’ को कबीर कोहिनूर एवार्ड दिल्ली में

– प्रदेश में साहित्य बिरादरी के कई साहित्यकारों ने बधाई शुभकामनाएं दी।

सागर(सशक्त हस्ताक्षर)। कबीर फाउंडेशन ट्रस्ट खाटूश्याम जिला नागौर राजस्थान ने दिल्ली के इंटरनेशनल अंबेडकर भवन में 5 फरवरी को देश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित साहित्य कारों का, पत्रकारों, कलाकारों एवं विद्वानों का कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया।

 

जिसमे देश  के साथ विदेश से भी लोग सम्मिलित हुए। जिसमें सागर एमपी से बृंदावन राय सरल कवि साहित्य कार को कबीर कोहिनूर सम्मान से दिल्ली के इंटरनेशनल अंबेडकर भवन में जो जन पथ पर स्थित है सम्मानित किया गया। इनकी 45साल की साहित्य सेवा और हिंदी साहित्य और कविताओं की तेरह किताबें प्रकाशित होने पर तथा उत्कृष्ट लेखन हेतु चयनित होने पर सम्मान किया गया।

 

मध्यप्रदेश से बृंदावन राय सरल कवि शशिकांत यादव, विशाल लोधी, चंद्रभान राही, आदि का सम्मान रेल्वे बोर्ड के अध्यक्ष   रमेश चंद्र, गुरु नानक राम देवजी, अयोध्या राम मंदिर निर्माण के अध्यक्ष पद्मश्री राजस्थान के पर्यावरण शास्त्री महाभारत सीरियल के कलाकार के सानिध्य में सम्मान किया गया।

 

साथ ही वृदावन राय सरल की कृति बाल कविताओं का उपवन का विमोचन किया गया। इस पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये मित्रों ने सरल  को बधाई दी तथा शायर आदर्श दुबे, महेश दत्त त्रिपाठी, पीआर मलेया, क्रांति जबलपुरी, डा ओपी चैबे ने प्रदीप चौकसे ,नाथूराम राय, दीपक राय ,अरूण दुबे आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!