Newsbeat साहित्य कला जगत की खबरें

वृंदावन राय सरल की 12 वीं कृति खुश्बूदार मुक्तक संग्रह का विमोचन

– कृति खुश्बूदार मुक्तक का गरिमामयी आयोजन में विमोचन

सागर(सशक्त हस्ताक्षर)। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, शायर, बृंदावन राय सरल की वर्तमान में 12 वीं कृति मुक्तक संग्रह ‘खुश्बूदार मुक्तक’ का गरिमामयी आयोजन में विमोचन किया गया। पूर्व से इनके 11 पुस्तक संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। 12 वे संकलन के विमोचन की बड़ी उपलब्धि पर परिवार सहित साहित्य परिवार में खुशियां देखी जा रही है।

 

सहज,सरल,विनम्रभावी,मिलनसार साहित्यकार बृंदावन राय सरल को साहित्य सेवा करते आज 45साल हो गये हैं। अपने मूल कार्य से सेवानिवृत्त हो जाने के बाद अब अपना पूरा जीवन साहित्य सेवा को समर्पित कर दिया है। वे मप्र लेखक संघ सागर इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

 

130 मुक्तक का है संग्रह में

 

अपनी बारहवीं कृति ‘खुश्बूदार मुक्तक’ पर चर्चा करते बताया कि इसमें करीब 130 मुक्तक है। जिसे धरा साहित्य अकादमी हरिपुर,दुगमन, झारखंड ने प्रकाशित किया है।

 

एक नजर पूर्व ‘कृतियों’ पर

 

बताते चलें बृंदावन राय सरल सागर मध्यप्रदेश की पछली साहित्यिक प्रकाशित किताबों में धूप ही धूप,गजल संग्रह, आज की कविता,, कविता संग्रह,को का कैरओ,,,बुंदेली ग़ज़लें,,मैं भी कभी बच्चा था,,बाल कविताएं,आधुनिक दोहे,दोहों का संग्रह, शब्दों की छाती फटती है,,गजल, संग्रह,2021, आसमान मन में उतार ले, गीत संग्रह,2021, महकता गुलदस्ता,कविता संग्रह 2022श्री सीता राम कथा,संग्रह,मिट्टी रोई फूटकर,दोहा संग्रह,2022,दिल में कितने दुख के झरने,, काव्य संग्रह,2022 आदि है। बृंदावन राय सरल आकाशवाणी, दूरदर्शन भोपाल के कलाकार हैं। बृंदावन राय सरल ने 500बडे कवि सम्मेलन और 3000कवि गोष्ठीयों में काव्य पाठ किया है। वे सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं।

 

साहित्य परिवार ने दी बधाई

 

 

इनकी बारहवीं किताब के प्रकाशन पर सभी मित्रों ने,आदर्श दुबे प्रसिद्ध शायर, क्रांति जबलपुरी कवि, आचार्य, महेश दत्त त्रिपाठी, शायर दिलशाद सागरी, दीपक राय,नाथूराम राय, प्रदीप चौकसे,सागर कल्चुरी समाज अध्यक्ष आदि ने बधाई प्रेषित की।

 

वृदावन राय सरल मो. 7869218525

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!