
दीपक का टीम टीम लौ
एक प्रकाश पुंज
दीपक का वह टीम टीम टीम लौ
प्रतीक है विश्वास का
आशा की किरण
और आत्म सम्मान का
ज्ञान दिलाता
दीपक का वह टीम टीम टीम लौ ।।
अंधकार की काली कालीमा को चीरता
प्रकाश की चिंगारी को दिखाता
प्रमाण है अस्तित्व का
वह दीपक का टीम टीम टीम लौ lll
लौ का लालिमा बता रहा
अंधकार को हरा रहा
असत्य को मुंह चिढ़ा रहा
सत्य को दिखा रहा
दीपक का टीम टीम टीम लौ lll
राह से भटके राही को
तिमिर के घोर काली को
सत्य का प्रकाश है फैला रहा
दीपक का वह टीम टीम टीम लौ ll
सूत्रधार वह सत्ता का
परासत्ता के प्रतीक का
ब्रह्मांड के गति का
जीव जंतु के जीवन का
प्रमाण है
वह दीपक का वह टीम टीम लौ ll
लौ का अस्तित्व बताता
सतत् चलना ही पराकाष्ठा
खुद जलकर औरों को रोशन करना
यही तो धर्म सिखाता
दीपक का वह टीम टीम टीम लौ ll
दीपक लौ प्रतीक हम मानव का
आत्मा और परमात्मा के मिलन का
परम ब्रह्म से जुड़ाव का
वह दीपक का वह टीम टीम टीम लौ ।।
इस लौ को आधार समझ हम
मानव जीवन धन्य करें
परमात्मा के दिए तन और मन को
सार्थकता से पूर्ण करें ll
सारे कड़ी को जोड़कर
एक श्रृंखला होगी तैयार
हम मानव का जीवन
तभी पूर्ण होगा और होगा साकार ll 3