कविता काव्य देश

‘ डरना न कभी’ सुश्री माधुरी डंडसेना शिक्षिका,साहित्यकार भखारा छत्तीसगढ

साहित्यकार परिचय- माधुरी डंडसेना उपनाम मुदिता

जन्म- 21 अगस्त 1971 भखारा(छत्तीसगढ़)
माता-पिता- श्री कन्हैया लाल डंडसेना,श्रीमती यशोदा सिन्हा

शिक्षा –– एम. ए. हिन्दी साहित्य , बी. टी.आई. पी.जी .डी .सी .ए., गीतांजलि संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ।

प्रकाशन-मधुबेला (गद्य संकलन)माधुरी मंजरी(दोहा संकलन )माधुरी मंजूषा (सोरठा संकलन )माधुरी मुक्तक (कुण्डलियाँ संग्रह )माधुरी मंथन ( मुक्तक संग्रह )माधुरी मन्त्रणा (घनाक्षरी संग्रह ) साहित्यिक संकलन-मेरी धरती मेरा गाँव, चलो गाँव की ओर , हाइकु साँझा संकलन गुंजन , भाग कोरोना भाग ई बुक संकलन , सावन ईबुक (अनन्त आकाश हिंदी साहित्य संसद )साझा संकलन – काव्य कौशल।

सम्मान- दोहा रत्न सम्मान , काव्य गौरव सम्मान , दोहा पंडित सम्मान, साहित्य श्री अलंकरण सम्मान , सोरठा शतकवीर सम्मान , श्रेष्ठ समीक्षक सम्मान , दैनिक सृजन सम्मान , कलमकार सम्मान , मुक्तक शिरोमणि , श्रेष्ठ समीक्षक सम्मान , सहभागिता सम्मान , देश के विभिन्न पटलो में साहित्यिक सक्रियता, समाचार पत्रों में नियमित। सामाजिक उपलब्धि-डॉ अम्बेडकर गौरव सम्मान , श्रेष्ठ मंच संचालन के लिए -रामसलोनी सम्मान , उत्कृष्ठ संचालन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह के द्वारा सम्मानित , अखिल भारतीय गोरक्ष सारस्वत समारोह उज्जैन में काव्य शिरोमणि सम्मान , रामायण मंच का उत्कृष्ठ मंच संचालन सम्मान। प्रकाशित।

सम्प्रति- उच्च श्रेणी शिक्षक, मा .शा देवरी

संपर्क– ग्राम- पोस्ट नगर पंचायत भखारा, जिला- धमतरी , वि.ख.- कुरूद , (छत्तीसगढ़ ) पिन कोड – 493770
मोबाइल नम्बर – 9993747934,7987116957
ईमेल- madhudadsena71@gmail.com

 

‘ डरना न कभी’

विचार करो गुरु ज्ञान धरो ,
अभिमान कहीं करना न कभी ।
विधान भरो पहचान बनो ,
मति श्रेष्ठ रखो छलना न कभी ।।

विशुद्ध विवेक विशेष रखो ,
मन पावनता तजना न कभी ।
महान पिता पर गर्व करो ,
खल दुष्ट जहाँ डरना न कभी ।।

प्रयत्न करो अफसोस नहीं ,
कुछ खास रहो सत दान मिले ।
कभी थकना मत राह पथी ,
हर पाँव रखो सत ज्ञान मिले ।।

निकाल सदा भय भूत बढ़ो ,
जग बीच तुझे पहचान मिले ।
सदा यह ख्याल रहे तुमको ,
वह काम न हो अपमान मिले ।।

नहीं रुकना पग नित्य बढ़े ,
यह बात सदैव महान करे ।
सुनो सबका गुनना तुमको ,
अपनी सत पंथ नमामि हरे ।।

कई मतभेद छुपा चलते
तब धेय विधान दिमाग भरे ।
निहाल सभी जनमानस हो
तब औचक बोल प्रमाण अरे ।।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!