छतीसगढ़ की खबरें राज्य

आतिशबाजियों के साथ ऐतिहासिक 82 वां अरौद दशहरा उत्सव संपन्न

(मनोज जायसवाल)

– खराब मौसम के बावजूद इलेक्ट्रानिक पद्वति से किये जाने वाले रावण वध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इलेक्ट्रानिक पद्वति से एक एक कर सिर विस्फोट से गिरता रहा और पूरे दशहरा मैदान में आतिशबाजियों का तकरीबन 20 हजार लोगों ने लुत्फ उठाया। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम  संपन्न हुआ।

लखनपुरी,कांकेर (सशक्त हस्ताक्षर)। हमें याद है आज सत्ता के इस तीन वर्ष पूर्व अरौद के इसी दशहरा मंच पर तब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में तात्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ था,जहां यहां के लोगों की एक मुख्य मांग अरौद में कालेज की मांग थी,जिसे पूरा किये जाने का आश्वासन भी दिया गया था। अब देर नहीं होगी। देरी समीपस्थ गांव में भी मांग के चलते हुआ है। निश्चित रूप से क्षेत्र के इस केंद्रीय ग्राम अरौद के आसपास के बच्चे यहां विद्या अध्ययन करेंगे और शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रहेंगे। यह उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा के विधायक मनोज सिह  मण्डावी  द्वारा देते ही मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। उन्होंने 82 वां अरौद ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने भी विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि अरौद गांव हमारा जान है। यहां प्रति वर्ष तय समय पूर्व ही मेरी उपस्थिति होती है। ग्रामवासियों के मांग को गंभीरता से लेते हुए हमने इसे पूरा भी किया है। वर्तमान में इस स्थल पर हाईमास्ट लाईट की मांग रखी गयी है,इसकी मांग भी मैं पूरा करने की घोषणा करता हूं जो आने वाले दशहरा से पूर्व या अगले दो महीने के अंदर यहां लगा दिया जायेगा।

दशहरा समिति के अध्यक्ष चिंता साहू जिसके अथक प्रयास से आयोजन किया जाता रहा है बधाई साथ ही यहां के सभी कलाकारों को जिनके कार्य से आयोजन सम्पन्न होता है हम सब आभारी हैं। ग्राम के सपूत सहायक आयुक्त गरियाबंद बद्रीस सुखदेवे ने कहा कि महीने भर पूर्व ही गांव के संसाधन,कला और मेहनत से यहां के युवाओं के जज्बा को सलाम है,जहां इस बार अलसुबह खराब मौसम बारिश के बावजूद इस विशाल रावण के पुतले को उच्च स्वरूप देते हुए पूरी तरह इलेक्ट्रानिक पद्वति से किए जा रहे तकनीक में कोई कमियां नहीं लाने दी। आयोजन में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने अरौद के ग्रामवासियों द्वारा की गई मांग हाईस्कूल तक कांक्रीटीकरण मरम्मत कार्य का आश्वासन दिया। साथ ही नये हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन हेतु प्रयास की बात कही

ये थे उपस्थित

आयोजन में बस्तर विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेम नारायण गजबल्ला, हेमंत ध्रुव जिला पंचायत अध्यक्ष,जनपद सदस्य विजय मंडावी, गाै सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव के साथ ही  हिरवेंद्र साहू, राजेंद्र गौर, दीपक राय, तारेंद्र भंडारी, विजय तिवारी,ईश्वर पटेल, ग्राम की सरपंच सत्या मरकाम,बी.एन. हिरवानी,रजनू मरकाम,अंकाल ध्रुव,मनोज जायसवाल,नंदकिशोरजुर्री,गोपाल,सुदन,पृथ्वीराज,बल्लू,वेदराम,डिगेश्वर,रामस्वरूप,सन्नी,कन्हैया,भुवन,रूपेश,श्रवण मरकाम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन मोहन जायसवाल ने किया।

इस तरह हुआ आयोजन

शाम पांच बचे से ग्राम के लीला मंडली से प्रारंभ कलाकारों की टोली अपना करतब का  प्रदर्शन  करते सात बजे दशहरा मैदान पहूंची। प्रति  वर्ष की तरह अरौद की गलियो  को दुल्हन की तरह सजाया गया था। साफ सफाई की व्यवस्था का ख्याल रखा गया था। इलेक्ट्रानिक रावण का वध होने के देर रात्रि 11 बजे से भोथीपार बालोद की धरती के सिंगार सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रारंभ हुई जहां खचाखच भींड़ के बीच देर रात्रि चार बजे तक आयोजन हुआ। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन सम्पन्न हुआ।

 

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!