(मनोज जायसवाल)
-महानदी परिक्षेत्र के टाहकापार घाट पर पुल निर्माण की लगातार हो रही है मांग। राज्य शासन को लिखे पत्र का विधानसभा उपाध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक को आया जवाब। लोगों में खुशियां बरकरार आगामी बजट में जगी उम्मीदें।
चारामा(सशक्त हस्ताक्षर)। कांकेर जिलांतर्गत चारामा विकासखंड के महानदी परिक्षेत्र के बासनवाही ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भुईगांव एवं टाहकापार बीच में महानदी पुल निर्माण हेतु महानदी संघर्ष समिति एवं क्षेत्रवासियों द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मण्डावी को ज्ञापन सौंपा था। इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने पुल निर्माण की मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 1 दिसंबर 2021 को पत्र क्रमांक 616 के माध्यम पत्र ज्ञापन भेजा गया था। जिसका उप सचिव सौम्या चौरसिया मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोकनिर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर को पत्र क्रमांक 4627वीआईपी/मुमस/2021/एम 5-27 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 16 दिसंबर 2021 के माध्यम प्रेषित किया गया है। जिसमें पुल निर्माण हेतु आवष्यक कार्रवाही किया जा कर इस कार्यालय को एवं उपाध्यक्ष को इसकी जानकारी अवगत कराने लिखा गया है। पत्र की प्रतिलिपि निज सहायक उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा बी-9 सिविल लाईन शंकर नगर को सूचनार्थ दी गयी है।
नये वर्ष पर गत 2 जनवरी को चारामा विकासखंड के ग्राम परसोदा में पधारे प्रदेश के गृह,पर्यटन,पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के समक्ष भी विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी द्वारा संज्ञान में लाते हुए जानकारी दिए जाने की बातें है। इसके चलते लोगों में आस है कि आने वाले बजट में रखी जा सकती है। इस खबर के बाद महानदी संघर्ष समिति तथा क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष चारामा व कांग्रेस के नेता राजेन्द्र सलाम ने कहा है कि उनकी यह प्रमुख मांग है,इसके साथ ही क्षेत्र में कालेज का भी मांग है। अपनी मांग को लेकर विगत दिनों टाहकापार के महादेव घाट पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। सभी ने इस मांग को प्रमुख मांग बताया।
क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्या श्रीमती मिथलेश शोरी ने कहा कि महानदी परिक्षेत्र पहूंच के लिए अतीत में सीमित साधन था। अरौद पुल बनाये जाने के बाद क्रांतिकारी परिवर्तन आया। एक ओर का क्षेत्र जहां इस क्षेत्र को टाहकापार होते भुईगांव बासनवाही को जोड़ता था का लिंक टूट सा गया है। इस पुल की मांग पूरा होने पर समस्या दूर होगी।
गौ सेवा आयोग के सदस्य नरेद्र यादव ने कहा विधानसभा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक मनोज मण्डावी द्वारा महानदी परिक्षेत्र की समस्याओं के प्रमुखता से दूर करने संकल्पित है। यही कारण है कि दूधावा जलाशय से इस क्षेत्र के गावों के खेतों तक सिचाई की सुविधा उपलब्धता सुनिश्चित कराने सर्वे का मांग किया जो पूरा भी हो गया है। सर्वे उपरांत इस क्षेत्र तक नहर नाली आएगी तो कृषि क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा साथ ही भुमिगत जल स्त्रोत का स्तर बढ़ेगा। महानदी में टाहकापार घाट पर पुल निर्माण का सपना जल्द ही साकार होगा ऐसी उम्मीद हम सबकी है।