छतीसगढ़ की खबरें

बस्तर कलक्टर ने ‘इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ का ‘गोल्ड मेडल’ और सर्टिफिकेट से किया नैना धाकड़ का सम्मान

(मनोज जायसवाल)
रायपुर(सशक्त हस्ताक्षर)।छत्तीसगढ़ की प्रथम पर्वतारोही बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ जो हाल ही में विश्व की 2 ऊँची चोटियों को यू नापा हैं, जंहा अच्छे अच्छे पर्वताराेहियाे  ने मौसम की मार पर पीछे रह गए, वंही बस्तर की बेटी ने अपना हौसला और दृढ़ इच्छा रख  एक साथ विश्व की 2 ऊँची चोटियों को लांघ इण्डिया बुक ऑफ रेकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज करवा ही लिया।

कौन है,नैना सिंह

बताते चलें नैना सिंह धाकड़ बस्तर के छोटे से गाँव टाकरागुड़ा की निवासी है। 2010 से अब तक न जाने कितने पहाड़ो पर सफलता हासिल कर चुकी हैं। बेटी नही है किसी से कम,बेटी को मिलेगा देश को दम बेटी बचाओ बेटी पढाओ का मिशन कर रही हैं। उपलब्धियों पर गौर करें तो उन्होंने 23 मई 2021, को विश्व की चौथी ऊंची चोटी  माउंट लहोत्से 8516 मीटर पर सफलता हासिल किया। 1 जून 2021 विश्व की पहली ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट 8848.86 मीटर सफलता हासिल कर पूरे भारत देश मे नाम रोशन किया।

इंडिया बुक आफ रिकार्ड
में दर्ज कराया नाम

जो विश्व की दोनों चोटियो को सफलता पूर्वक हासिल करने वाली बस्तर की बेटी छत्तीसगढ़ की प्रथम अंर्तराष्ट्रीय पर्वतारोही जो अब पूरे भारत की पहली महिला बनी जिसने एक साथ 2 पहाड़ो पर चढ़ कर भारत देश का तिरंगा फहराया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज किया। 1.अपने राज्य का झंडा। 2.बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। बेटी किसी से नहीं है कम,बेटी से देश को मिलेगा दम ..का मिशन 8 सालो से 14 पहाड़ो पर फहरा चुकी है।3.स्वामी विवेकानंद जी का बेनर। 4.विश्व की 2 ऊंची चोटी पर श्री राम जी का झंडा फहराया जिसमे इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बना लिया हैं 5.उस ऊंचाई में देश के लिए जो गीत गाया- सारे जंहा से अच्छा ,हिंदुस्तान हमारा हमारा…जिसमे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैंग होना हैं। 10 दिन के अंदर विश्व की 2 ऊँची चोटी पर चढ़ने का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड पर अपना नाम दर्ज करवा ही लिया..जो भारत की पहली पर्वतारोही महिला बनी।

बस्तर कलक्टर ने प्रदान किया सम्मान

गत दिनों बस्तर कलक्टर रजत बंसल के द्वारा इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट के द्वारा सम्मान प्रदान किया। नैना सिंह धाकड़ ने इस सममान के लिए अपनी माँ श्रीमती विमला को ,बस्तर कलेक्टर रजत बंसल,एनएमडीसी व प्रशांत दास ,सीएसआरएस, भारत, छत्तीसगढ़,बस्तरवासियों का आभार व्यक्त किया। देश में साहित्य कला जगत क्षेत्र में देश की प्रतिभाओं पर मुहीम सशक्त हस्ताक्षर चलाने वाले पोर्टल सशक्त हस्ताक्षर का आभार जताया।

LEAVE A RESPONSE

error: Content is protected !!